झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को भेजी चिट्ठी, नौवें समन का भेजा जवाब
Published by : Guru Swarup Mishra Updated At : 25 Jan 2024 5:08 PM
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम फिर पूछताछ करेगी. इस बाबत ईडी ने पिछले दिनों उन्हें समन भेजा था. गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन की ओर से ईडी को जवाब भेजा गया है.
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) को चिट्ठी भेजी है. जमीन खरीद-बिक्री में हुई गड़बड़ी मामले में हेमंत सोरेन को ईडी ने नौवां समन जारी किया था. इसी का जवाब हेमंत सोरेन ने ईडी को भेजा है. गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से एक डाकिया चिट्ठी लेकर ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचा. ईडी को भेजी चिट्ठी में सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी व्यस्तता का हवाला दिया है. उन्होंने कहा है कि वह इस समन का जवाब बाद में देंगे. आपको बता दें कि 20 जनवरी को ईडी की टीम सीएम आवास पहुंची थी और हेमंत सोरेन से सात घंटे से अधिक पूछताछ की थी. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.
20 जनवरी को एक बार हो चुकी है पूछताछ
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम फिर पूछताछ करेगी. इस बाबत ईडी ने पिछले दिनों उन्हें समन भेजा था. भेजे गए समन में ईडी ने मुख्यमंत्री से 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ की तारीख पूछी है. आपको बता दें कि 20 जनवरी को ईडी के अधिकारियों ने हेमंत सोरेन से सात घंटे से अधिक की पूछताछ की थी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे और हेमंत सोरेन से पूछताछ की थी. ईडी की ओर से सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए आठ समन भेजे गए थे. सात समन के बाद भी सीएम पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे. ईडी ने आठवें समन में पूछताछ की तारीख और जगह बताने को कहा. इसके बाद हेमंत सोरेन ने 20 जनवरी का वक्त दिया था और मुख्यमंत्री आवास में पूछताछ की जानकारी दी थी. इसके बाद ईडी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की थी.
Also Read: झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने फिर किया समन, कहा-27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ की तारीख बताएं
जमीन घोटाले में एक बार हो चुकी है पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने भूमि घोटाले से जुड़े कथित मनी लाउंड्रिंग मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 20 जनवरी को पूछताछ की थी. पूछताछ सात घंटे से भी ज्यादा देर तक चली थी. दिन में 12 बजे के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास (सीएमओ) पहुंची ईडी की टीम रात के साढ़े आठ बजे के बाद वहां से लौटी थी. ईडी की टीम के लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने समर्थकों को संबोधित किया था. अब एक बार फिर ईडी उनसे पूछताछ करेगी.
Also Read: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने दिया ईडी के 8वें समन का जवाब, बताई पूछताछ की जगह, देखें VIDEO
सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं के प्रति जताया था आभार
ईडी की पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि आपलोग इतनी देर तक मेरे समर्थन में जुटे रहे. इसके लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूं. आगे जो भी परीक्षा देनी पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं. हमने झारखंड लड़कर लिया है. हम झारखंड को इन भ्रष्टाचारियों के हाथ में कभी जाने नहीं देंगे. सरकार बहुत मुश्किल से बनी है. सरकार बनने के बाद से ही षड्यंत्र कर रही थी. राज्य के सर्वांगीण विकास के साथ हमने इन षड्यंत्रों को नाकाम किया है. इनके पर को कुतरकर ही हम आगे बढ़ रहे हैं. अब उनके ताबूत में हम आखिरी कील ठोंकेंगे. मैं सभी कार्यकर्ताओं को इस जज्बे के लिए धन्यवाद देता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










