ट्विटर पर झारखंड सरकार : ब्रेन ट्यूमर पीड़ित के इलाज का सीएम हेमंत ने दिया निर्देश
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2020 6:35 AM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त बोकारो को ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित चास निवासी स्वास्तिक कुमार की सरकारी योजना के तहत मदद करने का निर्देश दिया है.
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त बोकारो को ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित चास निवासी स्वास्तिक कुमार की सरकारी योजना के तहत मदद करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताया गया कि चास नगर निगम वार्ड 12 निवासी एक परिवार का 29 वर्षीय बेटा ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित है. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वे इलाज कराने में असमर्थ हैं. बेटे की जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाता यह परिवार दर-दर भटक रहा है. अब तक सहायता ना मिलने से माता-पिता अपने बेटे को तिल-तिल मरता देख रहे हैं.
मेरी दो साल की बेटी को बेचना चाहते हैं ससुराल वाले : टाटा डिमना मानगो की नेहा शर्मा ने मुख्यमंत्री से मदद की अपील की. उन्होंने लिखा है कि ससुराल वाले तीन साल से परेशान कर रहे हैं. उसकी दो साल की बेटी है. उस पर भी अत्याचार हो रहा है. ससुराल वाले उसकी बेटी को भी बेचना चाहते हैं. मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर पुलिस को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया.
वार्डों की स्थिति का मुआयना करें रांची नगर आयुक्त : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विद्यापति नगर वार्ड दो के नागरिकों को जलजमाव की समस्या से हो रही परेशानी से निजात दिलाने के लिए रांची नगर निगम के आयुक्त को समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर समाधान करने का आदेश दिया है.सीएम ने आयुक्त को सभी वार्डों की स्थिति का मुआयना करने के साथ यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि ऐसी परेशानी और कहीं ना हो.
मुख्यमंत्री को ट्वीट के माध्यम से बताया गया कि बारिश होते ही शहर में जलजमाव की समस्या देखने को मिलती है, जिससे उस स्थान पर रहनेवाले आम लोगों को परेशानी तो होती ही है, बीमारी का भी खतरा लगातार बना रहता है. विद्यापति नगर वार्ड दो में बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे यहां रह रहे नागरिकों को आये दिन जूझना पड़ता है.
सात साल के बच्चे ने कहा-मैं जीना चाहता हूं हेमंत भैया : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिरदौश अंसारी को त्वरित मदद पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से आग्रह किया है. मुख्यमंत्री को परवेज इमान ने ट्वीट कर बताया कि मैं जीना चाहता हूं हेमंत भैया. नाम फिरदौश अंसारी. पता बाबूडीह चंदनकियारी बोकारो स्टील सिटी.फिरदौश अंसारी सड़क दुर्घटना के कारण जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है. अभी रानी चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










