झारखंड का पारा 30 डिग्री के पार, इन हिस्सों में छायेंगे बादल, देवघर, गिरिडीह, गढ़वा, रामगढ़ में कैसा है मौसम

मौसम केंद्र रांची की ओर से शुक्रवार को जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक, अगले तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ जायेगा. इसके बाद दो दिन तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. लेकिन, 18 फरवरी से दक्षिण पूर्वी हिस्से में आंशिक बादल छाये रहेंगे.
झारखंड का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार हो गया है. न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री से अधिक हो चुका है. धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो रही है. हालांकि, अभी भी कई जिलों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है. झारखंड के पड़ोसी राज्य ओड़िशा में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके असर से मौसम में बदलाव की उम्मीद है. लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है.
मौसम केंद्र रांची की ओर से शुक्रवार को जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक, अगले तीन दिन के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ जायेगा. इसके बाद दो दिन तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. लेकिन, 18 फरवरी से दक्षिण पूर्वी हिस्से में आंशिक बादल छाये रहेंगे. 20 और 21 फरवरी को सुबह में कोहरा या धुंध छाये रहने का पूर्वानुमान मौसम केंद्र ने जारी किया है.
मौसम केंद्र के मुताबिक, राजधानी रांची के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान है. 18 फरवरी को उच्चतम तापमान 30 डिग्री पहुंच जायेगा, तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री हो जाने का अनुमान है. 19 और 20 फरवरी को उच्चतम तापमान 31 डिग्री और 21 फरवरी को इसके 32 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने का अनुमान है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में वृद्धि नहीं आयेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच स्थिर रहेगा.
Also Read: Weather Forecast Jharkhand : जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का झारखंड में असर, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक था. वहीं, गढ़वा का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा, जो प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा. यह भी सामान्य से 0.6 डिग्री कम है.
रांची से सटे जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 29.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री रहा. यहां का उच्चतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री अधिक हो गया है. बोकारो का उच्चतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है. न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है.
Also Read: Weather News Jharkhand: पश्चिमी विक्षोभ, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और झारखंड के मौसम पर इसका असर
डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री औरन न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. दोनों सामान्य से कम हैं. चाईबासा का अधिकतम तापमान (30.4 डिग्री) सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है, जबकि यहां का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है. देवघर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
गिरिडीह, गढ़वा, रामगढ़ और सिमडेगा में अधिकतम तापमान क्रमश: 28.4 डिग्री, 26.9 डिग्री, 26.5 डिग्री, 26.5 डिग्री और 28.9 डिग्री रिकॉर्ड किये गये. इन जिलों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 14 डिग्री, 13.6 डिग्री, 10.7 डिग्री, 11.4 डिग्री और 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किये गये.
बदलते मौसम के बीच राजधानी रांची में कल यानी शनिवार को सुबह 6:20 बजे सूर्योदय होगा. चंद्रोदय 4:43 बजे होगा. आज यानी शुक्रवार को 5:46 बजे रांची में सूर्यास्त हो जायेगा. चंद्रास्त का समय 2:27 बजे बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




