Ranchi News : रातू थाना में फर्जी एफआइआर की शिकायत पर सीआइडी जांच का आदेश

Updated:
विज्ञापन

डीजीपी के निर्देश पर सीआइडी के एएसपी को लिखा गया पत्र

विज्ञापन

रांची. रातू थाना (रांची) में फर्जी एफआइआर करने की शिकायत मिलने पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सीआइडी जांच का आदेश दिया है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के एसपी अभियान अमित रेणु ने सीआइडी के एएसपी दीपक कुमार को पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि डीजीपी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. क्या है शिकायत : शिकायतकर्ता ओमप्रकाश गुप्ता ने डीजीपी को दिए शिकायत में कहा है कि एक जनवरी 2024 को कुछ अपराधियों ने मुझे पिस्टल दिखाकर धमकी दी थी. इसकी सूचना मैंने तुरंत रातू थाना के तत्कालीन प्रभारी सपन कुमार महथा को दी. लेकिन थाना प्रभारी ने अपराधियों पर कार्रवाई नहीं करते हुए मेरे लिखित आवेदन पर सनहा दर्ज कर मुझे सिर्फ रिसिविंग दे दिया. लगभग एक साल बाद मुझे रातू थाना के एक दारोगा द्वारा फोन कर बताया गया कि आपके व अन्य पांच लोगों के ऊपर एक केस चल रहा है. क्या आपलोगों ने बेल करा लिया है. इससे मुझे आश्चर्य हुआ कि अपराधियों पर केस नहीं होकर हमलोगों पर धारा 341, 342, 323, 379, 504, 506 व 34 के तहत फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया. वहीं थाना के एक दारोगा द्वारा कहा जाता है कि आप बेल ले लीजिए, वर्ना आपको जेल भेजना पड़ेगा. श्री गुप्ता ने कहा कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं. 2024 के विधानसभा चुनाव में मैं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हटिया विधानसभा से चुनाव लड़ चुका हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola