आदर्श जीवन का चुनाव करें : फादर हिलारियुस

Updated at : 18 Apr 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
आदर्श जीवन का चुनाव करें : फादर हिलारियुस

खलारी के शांतिनगर चर्च में पुण्य शुक्रवार अर्थात गुड फ्राइडे के अवसर पर क्रूस यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खलारी.

खलारी के शांतिनगर चर्च में पुण्य शुक्रवार अर्थात गुड फ्राइडे के अवसर पर क्रूस यात्रा निकाली गयी. कार्यक्रम की शुरुआत में प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाये जाने की घटना को सांकेतिक रूप में प्रस्तुत करते हुए ईसा मसीह द्वारा क्रूस को ढोकर 14 स्थानों पर ले जाया गया. इस दौरान प्रभु यीशु को दिये गये कोड़ों की यातनाओं को दर्शाया गया. बारी-बारी से 14 स्थान पर पूजा अराधना की गयी. इसके बाद फादर अरथर की अगुवाई में फादर हिलारियुस तिग्गा व फादर ऑस्कर टोप्पो ने संयुक्त रूप से चर्च में मिस्सा पूजा करायी. साथ ही सभी मसीही विश्वासियों के द्वारा क्रूस उपासना और क्रूस का चुंबन किया गया. फादर अरथर ने अपने संदेश में कहा कि मसीही हमारे लिए क्रूस के मरण तक आज्ञाकारी बनें. इसलिए ईश्वर ने उनको महान बना दिया है और उनको वह नाम प्रदान किया है, जो सभी नामों में श्रेष्ठ है. उन्होंने कहा कि हे सर्वशक्तिमान सदा जीवंत ईश्वर तूने अपने ख्रीस्त की धन्य, मृत्यु और पुनरुत्थान द्वारा हमें नवजीवन प्रदान किया है. इस दया रूप कार्य का फल हममें सुरक्षित रहे. इस संस्कार में सहभागी होकर हम आजीवन तेरी सेवा में तत्पर रहें. अंत में उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे का दिन हमें यही संदेश देता है कि हम आदर्श जीवन का चुनाव करें. क्रूस रास्ता का कार्यक्रम ख्रीस्त राजा चर्च खलारी के यूथ सदस्यों ने किया. शनिवार रात पास्का जागरण और रविवार को ईस्टर मनाया जायेगा. मौके पर मसीही विश्वासियों ने मसीही गीत गाये. खलारी चर्च में नरेश करमाली, अमित तिर्की, प्रदीप कुजूर, रोबिन एक्का, चार्ल्स पेंटोनी, प्रकाश टोप्पो, अनुराग टोप्पो, आदित्य कुजूर, समीर मिंज, सुषमा कच्छप, नेली तिर्की, नेहा तिग्गा, सुनील तिर्की, विनोद टोप्पो, प्रिया खलखो, उजाला लकड़ा, जोयसी कुजूर, संगीता टोप्पो, पॉल खलखो, रूमीला रुंडा, इनोसेंट कुजूर, प्रकाश कुजूर, ज्ञान कुजूर, सी कुजूर, पारस खलखो, गाजो रुंडा, जेवियर तिग्गा, पीटर तिग्गा, रोहित मैथ्यु, दीपक टोप्पो, विनीता टोप्पो, तेरेसा कुजूर, तेरेसा तिग्गा, सिस्टर निर्मला सामुएल, सिस्टर दिव्या, सिस्टर नेली, सिस्टर ओलिश उपस्थित थे.

गुड फ्राइडे पर मसीहियों ने निकाली क्रूस यात्रा

मसीही विश्वासियों ने मनाया पुण्य शुक्रवार

18 खलारी 01: प्रभु यीशु को क्रूस पर चढ़ाये जाने की घटना को सांकेतिक रूप में प्रस्तुत करते विश्वासी.

18 खलारी 02, चर्च में उपस्थित मसीही विश्वासी.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINESH PANDEY

लेखक के बारे में

By DINESH PANDEY

DINESH PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola