ranchi news : केंद्रीय विवि झारखंड में चीनी सांस्कृतिक महोत्सव शुरू, भारत-चीन की संस्कृति का समागम

Updated:
विज्ञापन

ranchi news : केंद्रीय विवि, झारखंड (सीयूजे) के सुदूर पूर्व भाषा विभाग के अंतर्गत चीनी भाषा संकाय के विद्यार्थियों ने गुरुवार को दो दिवसीय चीनी सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज किया.

विज्ञापन

रांची. केंद्रीय विवि, झारखंड (सीयूजे) के सुदूर पूर्व भाषा विभाग के अंतर्गत चीनी भाषा संकाय के विद्यार्थियों ने गुरुवार को दो दिवसीय चीनी सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज किया. यह महोत्सव चीन में नये साल एवं बसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जा रहा है. कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने कहा कि इस महोत्सव का आयोजन कर विभाग के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारत और चीन के सांस्कृतिक संबंधों को दृढ़ करने की अनूठी पहल की है. गुरुवार को चीनी भाषा के लिए विभाग में एक नयी लाइब्रेरी (सिल्क रोड पुस्तकालय) की स्थापना की गयी. इसका उदघाटन डीन प्रो श्रेया भट्टाचार्य ने किया. महोत्सव में चीनी व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी. इसमें च्याओत्व, निअनकाव, थांग मिउन, थांग युअन, युमी आदि व्यंजन के स्टॉल लगाये गये. विद्यार्थियों ने चीनी चाय का भी स्वाद चखा. विद्यार्थियों की पेंटिंग्स व कैलीग्राफी में प्राचीन चीनी सभ्यता की झलक दिखी. विद्यार्थियों के बीच चीनी खेल प्रतियोगिता भी हुई. अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. इसमें चीन के प्रसिद्ध ड्रैगन व लायन नृत्य की प्रस्तुति होगी. चीनी भाषा में गायन, नृत्य व नाटक का भी मंचन होगा.

सीयूजी में मनायी गयी जयशंकर प्रसाद की जयंती

केंद्रीय विवि, झारखंड (सीयूजे) हिंदी विभाग के तत्वावधान में कालजयी रचनाकार जयशंकर प्रसाद की 136वीं जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर शोधार्थी दीपक कुमार, छात्रा निशा, अभिनंदा और गरिमा ने बीती विभावरी, हिमाद्रि तुंग श्रृंग एवं कविता का पाठ किया. अतुल प्रियंका और निशा ने सामूहिक सस्वर कविता पाठ किया. इसके बाद पुरस्कार नाटक का मंचन किया गया. प्राध्यापक डॉ जगदीश सौरभ ने गीत पेश किये. डॉ रवि रंजन और डॉ उपेंद्र कुमार ने गांधी और प्रसाद के जीवन मूल्यों पर तुलनात्मक बातें रखीं. संगीत विभाग की जया शाही ने भारत महिमा गीत की प्रस्तुति दी. प्रो रत्नेश विश्वक्सेन ने कामायनी का आंशिक सस्वर पाठ किया. उन्होंने कहा कि जयशंकर प्रसाद सौंदर्य चेतना के असाधारण रचनाकार थे. मंच संचालन शोधार्थी चंदन और धन्यवाद ज्ञापन शोधार्थी अभिषेक ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola