ePaper

रांची में झामुमो की संकल्प सभा में गरजे कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन- न झारखंडी झुकेगा, न झारखंड

Updated at : 28 Feb 2024 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
रांची में झामुमो की संकल्प सभा में गरजे कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन- न झारखंडी झुकेगा, न झारखंड

न झारखंडी झुकेगा, न झारखंड. हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने तक हर कार्यकर्ता गांव-गांव आंदोलन में करता रहे. लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर दें. ये बातें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झामुमो संकल्प सभा में कहीं.

विज्ञापन

न झारखंडी झुकेगा, न झारखंड. इसी संकल्प को लेकर आगे बढ़ना है. हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने तक हर कार्यकर्ता गांव-गांव आंदोलन में करता रहे. लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सूपड़ा साफ कर दें. ये बातें मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहीं.

झामुमो का ऐलान- हेमंत सोरेन की वापसी तक करेंगे आंदोलन

संकल्प सभा में एक सुर में कार्यकर्ताओं ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बाहर आने तक आंदोलन करने, लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करने का संकल्प लिया. सभा में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे.

सीएम चंपाई सोरेन बोले

  • हेमंत सोरेन जेल से बाहर आने तक हर कार्यकर्ता गांव-गांव में आंदोलन करता रहे
  • लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ कर दें, एक भी सीट नहीं जीतने देना है

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार के गठन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसे गिराने के प्रयास में लग गयी थी. कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते, तो कभी माइनिंग में गड़बड़ी का. पर क्या भ्रष्टाचार हुआ ये नहीं बताते. कोल्हान टाइगर ने कहा कि रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर जहां भी जायें, हर तरफ आदिवासियों की जमीन लूटी गयी है.

Also Read : झारखंड: सीएम चंपाई सोरेन ने Abua Awas के 24 हजार से अधिक लाभुकों को सौंपा स्वीकृति पत्र, हेमंत सोरेन को लेकर कही ये बात

शहीदों के खून से लिखा गया सीएनटी-एसपीटी जैसा सुरक्षा कवच

उन्होंने कहा कि सीएनटी-एसपीटी जैसा सुरक्षा कवच जो स्याही से नहीं, बल्कि हमारे शहीदों के खून से लिखा गया है. इस कानून के रहते हमारे आदिवासी-मूलवासी अपनी ही जमीन और घर से बेदखल हो गये. हेमंत बाबू यह जानते थे. इसलिए जंगल में रहने वाले परिवार तक के लिए योजना बनायी. तब भाजपा को लगा कि उनके पास मुद्दा ही नहीं बचेगा, तो उनके पेट में दर्द शुरू हो गया.

हेमंत सोरेन के दो साल के काम में भाजपा की नींद उड़ गई : चंपाई

चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने दो साल में ऐसा काम किया कि भाजपा की नींद उड़ गयी. सीएम ने कहा कि देश में केंद्रीय एजेंसियों को स्वतंत्र काम करने के लिए बनाया गया है, भेदभाव के लिए नहीं. जिस जमीन का खाता-बही नहीं है, उस जमीन के मामले में हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है. यदि ऐसा ही है, तो रांची की धरती पर जिन आदिवासियों की जमीन हड़प ली गयी है, केंद्र सरकार इडी को भेजकर उसकी जांच कराये और जमीन वापस दिलाये.

Also Read : झारखंड: अब 100 की जगह हर महीने 125 यूनिट बिजली मुफ्त, चंपाई सोरेन कैबिनेट से 29 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

चंपाई सोरेन ने भाजपा को बताया राजनीतिक बहरूपिया

सीएम ने कहा कि भाजपा राजनीतिक बहरूपिया है, इससे सावधान रहें. आनेवाले भविष्य को बचाना है, तो 2024 में एक भी वोट भाजपा को न दें. भाजपा आदिवासी हित में काम नहीं करती, बल्कि उनके नाम पर घड़ियाली आंसू बहाती है. उनकी नजर सिर्फ खनिज संपदा पर है.

2019 में एक इंजन को हटाया, अब दूसरे इंजन को करें खराब

सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का एक इंजन 2019 में जनता ने हटाया. अब दूसरे इंजन को भी खराब कर दें. भाजपा एक दिन लोकतंत्र को समाप्त कर देगी. उन्होंने कहा कि इस सभा से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें.

Also Read : झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन गये दिल्ली, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर होगी बात

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola