खान सर की गिरफ्तारी पर 27 जून तक रोक, रौशन आनंद के भाई और कर्मचारी को मिली जमानत

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

खान सर

Khan Sir: पटना के खान ग्लोबल स्टडीज गार्ड मारपीट मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई अभिषेक कुमार और कर्मचारी गौरव को जमानत मिल गई है. फैजल खान उर्फ खान सर समेत चार लोगों की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई 27 जून तक टल गई है. तब तक गिरफ्तारी पर रोक रहेगी.

विज्ञापन

Khan Sir: पटना के दो बड़े कोचिंग संस्थानों, खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच हुए विवाद में अदालत से एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड के साथ मारपीट करने के मामले में जेल में बंद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के भाई अभिषेक कुमार और कोचिंग कर्मचारी गौरव को बेल मिल गई है. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-33 गौरव सिंह की अदालत में गुरुवार को इस मामले की सुनवाई हुई, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को बेल दे दी.

10-10 हजार के मुचलके पर जेल से बाहर आएंगे आरोपी

आरोपियों के वकील विजय आनंद ने बताया कि अदालत ने दोनों को दस-दस हजार रुपये के दो-दो मुचलके पर जमानत देने का आदेश जारी किया है. इससे पहले इन दोनों की नियमित जमानत याचिका को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग वर्मा की कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इसके बाद राहत के लिए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश की अदालत में नई याचिका दायर की गई, जिन्होंने मामले को आगे की सुनवाई के लिए एडीजे-33 की कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था.

इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने खान ग्लोबल स्टडीज में जबरन घुसकर गार्ड को खींचकर पीटा और उसे घायल कर दिया. इस मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 3 जून को जेल भेजा था, जिसके बाद कदमकुआं थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस नंबर 410/26 दर्ज किया गया था.

खान सर की अग्रिम जमानत पर आंशिक सुनवाई

इसी मामले के दूसरे पहलू यानी हत्या के प्रयास और हथियारों के गलत इस्तेमाल के आरोपों पर भी कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में आरोपी खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक खान सर उर्फ फैजल खान और उनके स्टाफ अजीत कुमार, कन्हैया कुमार सिंह व अंकित कुमार पांडेय की तरफ से अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) याचिका दी गई थी.

इस पर गुरुवार को कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. पुलिस की तरफ से केस डायरी पूरी तरह अपडेट नहीं होने के कारण अदालत ने अगली तारीख तय कर दी है. इसके साथ ही कोर्ट ने खान सर और उनके स्टाफ की गिरफ्तारी पर 27 जून तक के लिए रोक लगा दी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

खान सर के गार्ड्स की जमानत पर भी 27 जून को होगा फैसला

अदालत ने अब खान सर और उनके कर्मियों की अग्रिम जमानत याचिका पर अंतिम सुनवाई के लिए 27 जून की तारीख तय की है. इसी के साथ, इस पूरे विवाद में जेल के अंदर बंद खान सर के दो गार्ड प्रदीप कुमार और तलेबर सिंह की जमानत याचिका पर भी सुनवाई टल गई है. अब इन दोनों गार्ड्स की किस्मत का फैसला भी उसी दिन यानी 27 जून को कोर्ट में किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 26, 27, 28 जून को बिहार के इन जिलों में रहेगा आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश का दौर, IMD का डबल अलर्ट

PMCH की नई प्रिंसिपल बनीं डॉ. गीता सिन्हा, मंत्री निशांत कुमार का फोन नहीं उठाने वाले नरेंद्र सिंह भेजे गए बेतिया

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन