ePaper

झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन गये दिल्ली, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर होगी बात

Updated at : 17 Feb 2024 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन गये दिल्ली, इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर होगी बात

सीएम चंपाई सोरेन

इसी दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इडी ने गिरफ्तार कर लिया और उनकी जगह चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं. मार्च में किसी भी समय लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है

विज्ञापन


रांची: इंडिया महागठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शनिवार को दिल्ली चले गये. रविवार को होनेवाली बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी व सीट शेयरिंग पर चर्चा होगी. सीएम चंपाई सोरेन के साथ दिल्ली जानेवालों में विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, पार्टी के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी शामिल हैं. झामुमो राज्य में लोकसभा की पांच सीटों से चुनाव लड़ना चाहता है. वहीं उसने ओड़िशा, पश्चिम बंगाल व बिहार के भी कई सीटों पर दावा किया है.

इस पर रविवार को इंडिया महागठबंधन की बैठक में फैसला होना है. पूर्व में हुई बैठक में सीट शेयरिंग पर सहमति बनी थी और कहा गया था कि अंतिम फैसला मुख्यमंत्री लेंगे. इसी दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इडी ने गिरफ्तार कर लिया और उनकी जगह चंपाई सोरेन मुख्यमंत्री बने हैं. मार्च में किसी भी समय लोकसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है. इसे देखते हुए झामुमो व कांग्रेस के नेता चाहते हैं कि सीट शेयरिंग फाइनल हो जाये, ताकि दोनों पार्टी अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दें और उन्हें चुनाव की तैयारी का मौका मिल सके.

Also Read: Champai Soren Cabinet Expansion: कैबिनेट विस्तार में चंपाई सोरेन ने साधा राजनीतिक और चुनावी समीकरण

विक्षुब्धों के मुद्दे पर भी हो सकती है बात

सीएम दिल्ली में कांग्रेस के कई आला नेताओं से मिलेंगे. इस दौरान झारखंड में मंत्री पद को लेकर कांग्रेस के विक्षुब्ध विधायकों के मुद्दे पर भी बात हो सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola