श्रद्धा व उल्लास से मना भगवान राम का जन्मोत्सव
Updated at : 27 Mar 2026 10:19 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी श्रद्धा, आस्था व उल्लास से मनाया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खलारी.
प्रखंड में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी श्रद्धा, आस्था व उल्लास से मनाया गया. पहाड़ी मंदिर, श्री जानकीरमण मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया. पूरे प्रखंड को महावीरी झंडों और भगवा पताकाओं से सुसज्जित कर दिया गया. पहाड़ी मंदिर में सुबह से ही बजरंगबली के भक्तों की लंबी कतार लगी रही. दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम के जन्म के क्षण पर मंदिरों में घंटे, शंख व ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. मुख्य आयोजन श्री जानकीरमण मंदिर में हुआ. जहां क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों के लोग अपने-अपने रामनामी झंडों के साथ पहुंचे. अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार व पारंपरिक खेलों का आकर्षक प्रदर्शन किया. देर शाम तक जय श्रीराम के उदघोष करते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे. पुलिस उपाधीक्षक रामनारायण चौधरी खलारी पुलिस अनुमंडल की निगरानी कर रहे थे. वहीं अंचल अधिकारी प्रणव अंबष्ट व थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक जयदीप टोप्पो क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे. श्री जानकीरमण मंदिर में झंडा लेकर पहुंचे सभी अखाड़ों व उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया. सीएचसी बुढ़मू की ओर से स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी मंदिर परिसर में तैनात रही. संचालन श्रीकांत शर्मा ने किया. इस अवसर पर मुखिया तेजी किस्पोट्टा, बुकबुका मुखिया पारस उरांव, अरविंद सिंह, राजन सिंह राजा, धीरेन्द्र प्रसाद, अमरभूषण सिंह, शशि कुमार सिंह, रामसूरत यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में समिति के रंजन सिंह बिट्टू, अवधेश यादव, समर सेन, प्रिंस सिंह, बजरंगी साव, रमेश, संजय विश्वकर्मा, अरुण यादव, विक्की सिंह, बबलू सिंह, संजय राय, मयंक सिंह, सत्येंद्र खरवार, अजय वर्मा, संजय कामत, संजय वर्मा, सोनू सिंह, तुलसी राणा, सुनील बड़े, गोलू, शुभम, ऋषि, सक्षम, विद्यम, हन्नू, यथार्थ सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया.पहाड़ी मंदिर में महावीरी झंडों का मिलान, अखाड़े व खिलाड़ी सम्मानित
रामनवमी के अवसर पर श्री जानकीरमण मंदिर से अपने-अपने रामनामी झंडों के साथ अखाड़ों के सदस्य खलारी पहाड़ी मंदिर पहुंचे, जहां बजरंगबली के ध्वज से झंडों का पारंपरिक मिलान कराया गया. पहाड़ी मंदिर विकास कमेटी की ओर से अखाड़ों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया. अतिथियों ने खिलाड़ियों को तलवार भेंट कर सम्मानित किया. श्रद्धालुओं के लिए चना एवं शरबत की व्यवस्था की गयी थी. संचालन अरविंद सिंह ने किया. आयोजन में समिति के सुशील अग्रवाल, दिनेश पांडेय घंटू, अमरेश वर्मा, ओमप्रकाश राय, पृथ्वी सिंह, उदय यादव, बैजनाथ प्रसाद, भूपनाथ साव, धीरज सिन्हा, नंदलाल साव, प्रताप यादव, शिबू तुरी, रमेश गिरि, संजय साव आदि सदस्य उपस्थित थे.27 खलारी 01:-जानकीरमण मंदिर में उमड़ी रामभक्तों की भीड़.
27 खलारी 02:-कर्तव्य दिखाते खिलाड़ी.
27 खलारी 03:-खलारी पहाड़ी मंदिर में अखाड़े की टीम को तलवार भेंट करते सीओ.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




