Ranchi News : कंक्रीट प्रेशर वाहन को कॉरिडोर पर चढ़ा कर की जा रही ढलाई
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर की ढलाई के लिए नया तरीका निकाला गया है. ट्रैफिक की समस्या से निजात पाने के लिए ढलाई के काम के लिए कंक्रीट प्रेशर वाहन को कॉरिडोर के ऊपर चढ़ा दिया गया.
विज्ञापन
रांची. रातू रोड में एलिवेटेड कॉरिडोर की ढलाई के लिए नया तरीका निकाला गया है. ट्रैफिक की समस्या से निजात पाने के लिए ढलाई के काम के लिए कंक्रीट प्रेशर वाहन को कॉरिडोर के ऊपर चढ़ा दिया गया. पंडरा में बने रैंप के माध्यम से वाहन को लाहकोठी तक लाया गया और ढलाई की गयी.
लाहकोठी तक ढलाई का काम हो गया
कॉरिडोर का काम करा रही कंपनी के इंजीनियरों ने पाया कि ट्रैफिक की समस्या को लेकर ढलाई का काम करने में परेशानी आ रही है. सामान्य तौर पर नीचे से प्रेशर मशीन के माध्यम से ऊपर तक मेटेरियल डाला जा रहा था. इससे परेशानी हो रही थी. ऐसे में अब प्रेशर वाहन को ही ऊपर चढ़ाया जा रहा है. प्लांट से ढलाई के लिए कंक्रीट मेटेरियल लेकर वाहन रैंप के माध्यम से ऊपर तक आ रहे हैं, फिर यहां प्रेशर से ढलाई का काम हो रहा है. अभी लाहकोठी तक ढलाई का काम हो गया है. अब इसके आगे सेंटरिंग आदि का कार्य कराया जायेगा. इसके बाद ढलाई के लिए इसी सिस्टम को अपनाया जायेगा. यानी नीचे के ट्रैफिक को डिस्टर्ब नहीं किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










