Ranchi News : 20 लाख रंगदारी मांगने के मामले में केस दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 11:40 PM

विज्ञापन

55 हजार रुपये चोरी करने का भी लगाया आरोप

विज्ञापन

रांची. मोरहाबादी पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित पेट्रोल पंप के संचालक अमित कुमार खलखो ने 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने, 55 हजार रुपये चोरी करने, मारपीट के आरोप में छह लोगों के खिलाफ लालपुर थाना में केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में मनोज लकड़ा, अर्चना नुपूर खलखो, जगन्नाथ लकड़ा, चंद्रप्रभा लकड़ा, जागृति लकड़ा और सचिन लकड़ा को आरोपी बनाया है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी पक्ष ने उनके पेट्रोल पंप में आकर रंगदारी मांगी और 55 हजार रुपये की चोरी कर ली. इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता के डेढ़ साल के बच्चे की हत्या करने का प्रयास भी किया. घर से लैपटॉप व मोबाइल की चोरी रांची. घर से लैपटॉप व मोबाइल चोरी किये जाने को लेकर हरमू हाउसिंग काॅलोनी निवासी श्वेता सिंह ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है कि 26 फरवरी की सुबह सात से आठ बजे के बीच घर का दरवाजा खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. चोर एक मोबाइल, लैपटॉप, चार्जर व बैग चोरी कर ले गये हैं. चोरी गये सामानों की कीमत डेढ़ लाख रुपये है. घर के सामने लगे सीसीटीवी देखने पर पता चला कि दो महिलाओं ने घर में प्रवेश किया था. घर में घुसने के दो मिनट बाद वह घर से सामान लेकर जाती दिखाई दे रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola