Ranchi News : पलामू प्रमंडल में धान खरीद पर लगा ब्रेक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2025 6:48 PM
गढ़वा और पलामू जिले के किसानों के लिए धान विक्रय इस बार चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है. अधिप्राप्ति केंद्रों में जगह की कमी के कारण धान की खरीद लगभग ठप हो गयी है.
रांची (प्रमुख संवाददाता). गढ़वा और पलामू जिले के किसानों के लिए धान विक्रय इस बार चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है. अधिप्राप्ति केंद्रों में जगह की कमी के कारण धान की खरीद लगभग ठप हो गयी है. गढ़वा जिले में अब तक लगभग 1,96,000 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है, लेकिन उठाव केवल 61,000 क्विंटल का ही हुआ है. यही हाल पलामू जिले का भी है, जहां 1,55,000 क्विंटल धान की खरीद होने के बावजूद केवल 55,000 क्विंटल धान उठाया गया है. किसानों का कहना है कि धान खरीद बंद होने का असली कारण राइस मिलरों की मनमानी और सुस्ती है. मिलर जानबूझकर उठाव में देरी कर रहे हैं. गढ़वा में पिछले 15 दिनों में चार-पांच किसान ही अपना धान बेच पाये हैं. अधिप्राप्ति केंद्रों में जगह की किल्लत है, जिसके कारण जिले की लैंपस/पैक्स समितियों ने धान खरीद बंद कर दी है. स्थिति यह है कि किसान धान लेकर अधिप्राप्ति केंद्रों तक पहुंच तो रहे हैं, लेकिन निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं. हालांकि गढ़वा जिले ने अपना तय क्रय लक्ष्य दो लाख क्विंटल तो हासिल कर लिया है. इस संबंध में पूछे जाने पर जेएसएफसी की प्रबंध निदेशक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि अब तक निर्धारित 60 लाख क्विंटल लक्ष्य का लगभग 40 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है. प्रति दिन 35 से 40 हजार क्विंटल धान की खरीद हो रही है. बचे हुए 43 दिनों में सरकार धान क्रय के लक्ष्य के करीब पहुंच जायेगी. उन्होंने कहा कि गढ़वा में धान क्रय का लक्ष्य पूरा हो गया है. सरकार की अनुमति के बाद ही लक्ष्य को बढ़ाया जा सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










