जामुन दोहर में 110 घरों को खाली कराने पर मंथन

सीओ ने की अफसरों के साथ बैठक
45 लाख टन कोयले का है भंडार:
लगभग दो एकड़ जमीन पर जामुन दोहर बस्ती की बसावट है. इसके नीचे लगभग 45 लाख टन कोयला है. यह बस्ती खाली नहीं हुआ, तो केडीएच के साथ-साथ एनके एरिया का भविष्य भी प्रभावित हो सकता है. केडीएच कोयला खदान के पास खनन कार्य के लिए जमीन नहीं है. इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2024-25 में दस लाख टन कोयला उत्पादन करने का लक्ष्य दिया गया है.प्रबंधन ने की सहयोग की अपील:
महाप्रबंधक सुजीत कुमार और केडीएच पीओ अनिल कुमार सिंह ने एनके क्षेत्र के सभी श्रमिक संगठन प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, रैयत-विस्थापित परिवार और आम लोगों से जामुनदोहर बस्ती खाली कराने में सहयोग करने की अपील की है. कहा कि एनके एरिया अपने इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहा है. ऐसे में हर वर्ग के लोगों को सामने आकर सहयोग करना चाहिये, ताकि क्षेत्र के भविष्य को बचाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




