रांची में कल से लगेगा पुस्तक मेला, कई नामी गिरामी प्रकाशकों की किताबें रहेंगी मौजूद, जानें कितना लगेगा प्रवेश शुल्क

Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Jan 2025 9:21 PM

विज्ञापन

रांची के पुस्तक मेले में लगा किताबों का स्टॉल्स

Book Fair Ranchi: राजधानी में शुक्रवार से राष्ट्रीय पुस्तक मेला लगने जा रहा है, इसे लेकर प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं का आना शुरू हो चुका है. मेले का शुभारंभ शाम 3 बजे होगा.

विज्ञापन

रांची : पुस्तक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. रांची के जिला स्कूल मैदान में शुक्रवार से राष्ट्रीय पुस्तक मेला लगने जा रहा है, जो कि 26 जनवरी तक चलेगा. इसे लेकर प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं का परिसर में आना शुरू हो गया है. आम लोगों के बीच भी गहमा–गहमी देखने को मिल रही है. इस पुस्तक मेले का आयोजन समय इंडिया, नई दिल्ली और बिहार राज्य अभिलेखागार निदेशालय, पटना के संयुक्त तत्वावधान से किया जा रहा है.

पुस्तक मेले में लगेंगे 80 से अधिक स्टॉल्स

पुस्तक मेले में 80 से अधिक स्टॉल्स लगेंगे. मेले का विधिवत शुभारंभ आज अपराह्न 3:30 बजे मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद और प्रसिद्ध साहित्यकार महुआ माजी करेंगी. उनके साथ रांची विधानसभा के विधायक सीपी सिंह भी रहेंगे. पुस्तक प्रेमी प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से रात्रि 7:30 बजे तक पुस्तकों की खरीदारी कर सकते हैं.

पुस्तक मेले में प्रवेश करने के लिए देनी होगी 10 रुपये की सहयोग राशि

समय इंडिया, नई दिल्ली के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने बताया कि पुस्तक मेले में आने वाले लोगों को प्रवेश करने के लिए 10 रुपये की सहयोग राशि देनी होगी. लेकिन स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को सोमवार से शुक्रवार, प्रात: 11 बजे से 2 बजे के बीच अपना आई कार्ड दिखाने पर फ्री में प्रवेश मिलेगा. पुस्तक प्रेमियों के लिए पूरे मेला अवधि के लिए पास जारी करने की सुविधा भी उपलब्ध है.

Also Read: शिबू सोरेन को खाने में क्या है पसंद, विधायक सविता महतो ने कर दिया खुलासा

इन प्रकाशन की पुस्तकें रहेंगी मौजूद

चंद्र भूषण ने पुस्तक प्रकाशकों के संबंध में भी जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि जिन प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं की मेले में भागीदारी है उनमें राजपाल एंड संस, प्रकाशन संस्थान, समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, लक्ष्मी प्रकाशन, नैय्यर बुक सर्विस, वर्मा बुक कंपनी, रोहित बुक कंपनी समेत कई नामी गिरामी पब्लिकेशन शामिल है. झारखंड झरोखा के स्टॉल पर राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन के साथ साथ प्रतियोगिता पुस्तकें होंगी.

पुस्तक मेले में ये दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी होगा संपन्न

पुस्तक मेले में 18 जनवरी को शाम 4:00 बजे प्रसिद्ध नाटककार अनीश अंकुर की पुस्तक का लोकार्पण डॉ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न होगा. 19 जनवरी को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से प्रोफेसर विनय भरत किताबों पर संवाद करेंगे. यह कार्यक्रम भी शाम 4:00 बजे से ही होगा. इसमें नगर के विशिष्ट लेखक और वरिष्ठ पत्रकार शामिल होंगे. दोनों लेखकों की पुस्तकें प्रकाशन संस्थान ने प्रकाशित की हैं.

बच्चों पर केंद्रित कार्यक्रम का भी होगा आयोजन

मेले के दौरान स्कूली बच्चों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम रखे गए हैं. जिनमें कविता–सुनाओ, कहानी लेखन प्रतियोगिता, बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों की लोक गीत/देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता, बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता, बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, एकल नाट्य प्रतियोगिता आदि प्रमुख हैं. बच्चों की सभी प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम निशुल्क होंगे.

Also Read: धनबाद हिंसक झड़प का मुख्य आरोपी को लाया गया मधुबन, अब इस सुराग को खंगालने में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola