शिबू सोरेन को खाने में क्या है पसंद, विधायक सविता महतो ने कर दिया खुलासा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Jan 2025 8:40 PM
विधायक सविता महतो कल्पना सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ
Sabita Mahato: सविता महतो ने गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन और कल्पना सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सभी को मकर टुसू पर्व की शुभकामनाएं भी दी.
जमशेदपुर : ईचागढ़ के विधायक सविता महतो ने गुरुवार को राज्य सभा सांसद सह झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की. मौके पर उन्होंने सभी को टुसू पर्व की शुभकामनाएं दी और गुड़पीठा भेंट की. मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शिबू सोरेन को गुड़ पीठा बहुंत पसंद है.
मुलाकात के दौरान इन मुद्दों पर हुई बातचीत
विधायक सविता महतो ने बताया कि उनके पति सुधीर महतो टुसू पर्व पर अलग से गुड़ पीठा बनवा कर ले जाते थे और गुरुजी को भेंट करते थे. क्योंकि उन्हें गुड़ पीठा बहुत पसंद है. मुलाकात के दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य राजीव कुमार महतो काबलू, समीर महतो भी उपस्थित थे. मुलाकात के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन से विधानसभा संबंधी कई योजनाओं पर चर्चा की. साथ ही साथ मौजूदा राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई.
सविता महतो ईचागढ़ से लगाता दो बार जीतने वाली पहली महिला विधायक
बता दें कि विधायक सविता महतो ईचागढ़ से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाली पहली महिला विधायक है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वांदी हरेलाल महतो को बड़े अंतर से हराया है. उन्होंने अब तक ईचागढ़ विधानसभा से तीन बार चुनाव लड़ा है, जिसमें उन्हें दो में सफलता मिली. पहला चुनाव 2014 में वे भाजपा प्रत्याशी साधु चरण महतो से हार गयीं थीं. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हर राउंड में बढ़त मिली. झारखंड गठन के बाद लगातार दो बार यहां से चुनाव जीतने वाले अरविंद सिंह ही थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










