बिरसानगर के सिविल कॉन्ट्रैक्टर का शव कपाली के गौरी घाट से मिला

Author Nikhil Sinha|Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

बिरसानगर से लापता व्यक्ति का शव कपाली के गौरी घाट से बरामद  | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी सिविल कॉन्ट्रैक्टर विजय प्रकाश का शव कपाली के गौरी घाट से बरामद। पुलिस मामले की जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आपके शहर में

विज्ञापन

बिरसानगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार निवासी एवं सिविल कॉन्ट्रैक्टर विजय प्रकाश (52) का शव कपाली स्थित बंकुल्ली गौरी घाट से बरामद किया गया. गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और तैराकों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला मेडिकल कॉलेज भेज दिया. शव की पहचान परिजनों ने की.

पुलिस के अनुसार, घाट के पास विजय प्रकाश की बाइक, हेलमेट, चाबी और चश्मा बरामद हुआ है. घटना की जांच आत्महत्या समेत अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है. जानकारी के अनुसार, विजय प्रकाश बुधवार तड़के घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. इसके बाद परिजनों ने बिरसानगर थाना में उनके लापता होने की लिखित शिकायत दर्ज करायी. जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कपाली के गौरी घाट के पास एक लावारिस बाइक, चाबी और चश्मा पड़ा है. छानबीन में पता चला कि बुधवार तड़के विजय वहां पहुंचे थे. उन्होंने बाइक खड़ी की और कुछ देर घाट के पास बैठे. इसके बाद वे पुल की ओर जाते हुए दिखे थे.

गुरुवार सुबह स्थानीय ग्रामीण गौरी घाट पहुंचे, तो उन्होंने पानी में एक शव देखा. सूचना पर कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और बिरसानगर थाना को अवगत कराया. दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से तैराकों की मदद से शव को बाहर निकाला, जिसके बाद परिजनों ने उसकी पहचान विजय प्रकाश के रूप में की. बिरसानगर पुलिस ने बताया कि विजय प्रकाश की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह किसी मानसिक तनाव या अन्य परेशानी से गुजर रहे थे या नहीं. मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola