IRCTC की 'कन्फर्म ट्रेन टिकट के साथ भारत भ्रमण' योजना हुई शुरू

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

IRCTC ने यात्रियों के लिए कन्फर्म रेल टिकट के साथ भारत भ्रमण के विशेष टूर पैकेज शुरू किए हैं. अब बिना चिंता के करें प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कन्फर्म रेल टिकट के साथ भारत भ्रमण के लिए विशेष रेल टूर पैकेजों की घोषणा की है. इन पैकेजों के माध्यम से यात्री बिना टिकट की चिंता किये देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकेंगे. IRCTC के अनुसार, छुट्टियों और त्योहारों के दौरान कन्फर्म ट्रेन टिकट प्राप्त करना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है. ऐसे में यह पहल यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाकर आरामदायक और सुविधाजनक तरीके से भ्रमण करने का अवसर प्रदान करेगी.

इन रेल टूर पैकेजों की बुकिंग आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है. इसके अलावा कोलकाता, पटना, रांची, धनबाद, आसनसोल और भागलपुर स्थित आइआरसीटीसी कार्यालयों से भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है.


विज्ञापन
Brajesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Brajesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola