मानगो में बढ़ते अपराध पर झामुमो का विरोध, थाना प्रभारियों को सौंपा ज्ञापन

झामुमो का प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी से बातचीत करते हुए | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के मानगो में बढ़ती हत्या और चोरी की घटनाओं के खिलाफ झामुमो ने थाना प्रभारियों को ज्ञापन सौंपा. सीसीटीवी और नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.
जमशेदपुर. झामुमो के मानगो नगर अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मानगो और उलीडीह थाना प्रभारी से मुलाकात कर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हत्या व चोरी की वारदातों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र सौंपकर उक्त घटनाओं पर अविलंब अंकुश लगाने की मांग की. विगत दिनों राजस्थान भवन के पास एक ही रात में दर्जनों दुकानों में हुई चोरी की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किये.
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के लिए किये जा रहे प्रयास पूरी तरह नाकाफी साबित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल है. प्रशासन से मांग की गयी कि संवेदनशील और चयनित स्थानों पर तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें और अपराध की मुख्य जड़ बन चुके नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री व सहज उपलब्धता पर कड़ी कार्रवाई की जाये. इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान पूर्व मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह, प्रभात सिंह, रमेश मुर्मू, रंजीत देव, दुर्गा बोयपाई, संजू कुंटिया, गौरव मल्लिक, मो शाहबुद्दीन, मो आशिफ समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दशमत सोरेन
दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










