कुएं से हेलमेट पहने युवक का शव बरामद

Updated at : 19 Oct 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
कुएं से हेलमेट पहने युवक का शव बरामद

पुलिस ने रविवार को टटकुंदो गांव के निकट स्थित एक कुएं से 40 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

मांडर.

पुलिस ने रविवार को टटकुंदो गांव के निकट स्थित एक कुएं से 40 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान कर्रा के लोधमा वनकुटी गांव निवासी बिरसा उरांव पिता दासा उरांव के रूप में की गयी है. पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि टटकुंदो के रेलवे लाइन के समीप स्थित कुएं में हेलमेट पहने एक युवक का शव है. कुएं के ही बगल में थोड़ी दूर पर उसकी बाइक भी मिली. शव पर किसी प्रकार के बाहरी जख्म के निशान नहीं थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. बताया गया कि बिरसा उरांव का मांडर के बरगड़ी व टटकुंदो गांव में रिश्तेदारी है. वह बरगड़ी गांव से बाइक से शनिवार की शाम टटकुंदो गांव जाने के लिए निकला था. उसके साथ क्या हुआ, इसका पता अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.

मांडर 1, मृतक का फाइल फोटो.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola