BIT : आशीष सामंता बने चैंपियन ऑफ चैंपियंस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2024 8:12 PM
बीआइटी मेसरा में बुधवार रात बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई.
रांची. बीआइटी मेसरा में बुधवार रात बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई. इसमें बीआइटी मेसरा के आशीष सामंता मिस्टर बीआइटी चैंपियन ऑफ चैंपियंस चुने गये. प्रतियोगिता में बीआइटी के अलग-अलग लोकेशन की टीमों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सह जज मिस्टर इंडिया 2019 ओंकार मिश्र थे. समापन के मौके पर डॉ भास्कर कर्ण, डॉ वीएस राठौड़, डॉ केएस पट्टनायक, डॉ एसपी सिंह, आर लोंगिया, डॉ मुकेश, डॉ धर्मेंद्र चांद मौजूद थे. स्वागत भाषण तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ महेंद्र कुमार ने किया. परिणाम इस प्रकार रहे : ग्रुप ए : 1. आशीष सामंता (मेसरा), 2. हर्ष कुमार (मेसरा), 3. अभिषेक सोनी (पटना). ग्रुप बी : 1. निखिल कुमार (मेसरा) 2. आयुष सिंह (पटना) 3. अनीष दास (मेसरा).
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










