बीएमएस मजदूर आंदोलन को सहयोग नहीं करेगी : हरभजन

Updated at : 22 Mar 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
बीएमएस मजदूर आंदोलन को सहयोग नहीं करेगी : हरभजन

डकरा वीआइपी क्लब में कोल फील्ड मजदूर यूनियन के डेलिगेट्स की हुई बैठक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, डकरा. कॉर्पोरेट घरानों के सहयोग के लिए भारत सरकार ने मजदूरों के वाजिब हक अधिकार के हनन की जो रणनीति बनायी है, उसके लिए गैर बीजेपी संगठन से जुड़े ट्रेड यूनियन को लंबा संघर्ष करना होगा. केंद्र में भाजपा सरकार के रहते बीएमएस ऐसे किसी आंदोलन का हिस्सा नहीं बनेगी, यह गांठ बांध लें. उक्त बातें हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरभजन सिंह सिद्धू ने शनिवार को डकरा वीआइपी क्लब में कोल फील्ड मजदूर यूनियन के डेलिगेट्स की बैठक के बाद सभा में बतौर मुख्य अतिथि कही. उन्होंने कहा कि आने वाला समय संगठित और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए और भी खराब होगा. अगर मिलकर संघर्ष नहीं किये तो मजदूरों का अस्तित्व मिटाने पर सरकार तुली है. अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह ने कहा कि शोषण और जुल्म के खिलाफ समाजवादियों के संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है. कोलफील्ड मजदूर यूनियन का गठन ऐसे अन्याय के विरुद्ध हुआ था. महामंत्री राघवन रघुनंदन ने कहा कि पूरे सीसीएल क्षेत्र में संगठन को और मजबूत करें, ताकि हम शोषण के विरुद्ध ताकत से लड़ सकें. सभा को उदय सिंह, खुशी लाल महतो, भीम सिंह यादव, विनय सिंह मानकी, रंजीत पांडेय आदि ने भी संबोधित किया. इसके पूर्व डेलिगेट्स की बैठक भी हंगामेदार रही. संगठन में जो नेता इन दिनों हाशिये पर चल रहे हैं, उन्होंने जमकर अपनी भड़ास निकाली. इस अवसर पर नंदू मेहता, ध्वजाराम धोबी, मिथिलेश कुमार सिंह, इस्लाम अंसारी, हरेंद्र सिंह, सूरज प्रधान मुंडा, इस्माइल अंसारी, संजय ओझा आदि मौजूद थे.

बढ़ सकता है विनय सिंह मानकी का कद :

डेलिगेट्स की बैठक के बाद संगठन ने अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाअध्यक्ष के पद को यथावत रखा है. बाद में संगठन विस्तार की जानकारी दी गयी है. असली विवाद सीसीएल के बोर्ड सदस्यों को लेकर चल रहा है. सीसीएल का एनके जोन कोयला उत्पादन के क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण है. बावजूद इस जोन से कोई भी बोर्ड का सदस्य नहीं है. ऐसे में एनके एरिया से विनय सिंह मानकी को बोर्ड में जगह मिल सकती है. उन्होंने दो दिवसीय अधिवेशन को सफलतापूर्वक आयोजित कर अपनी मजबूत दावेदारी भी पेश की है.

डकरा वीआइपी क्लब में कोल फील्ड मजदूर यूनियन के डेलिगेट्स की हुई बैठक

22 डकरा 01, संबोधित करते हुए हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव हरभजन सिंह सिद्धूB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola