Ranchi News : राज्य के 65 ब्लड बैंकों की जांच में कई खामियां उजागर, होगी कार्रवाई

Published by : PRABHAT GOPAL JHA Updated At : 31 Oct 2025 11:24 PM

विज्ञापन

चाईबासा सदर अस्पताल में संक्रमित खून चढ़ाने का मामला आने के बाद राज्य के 82 ब्लड बैंकों की जांच चल रही है.

विज्ञापन

राजीव पांडेय, रांची. चाईबासा सदर अस्पताल में संक्रमित खून चढ़ाने का मामला आने के बाद राज्य के 82 ब्लड बैंकों की जांच चल रही है. 31 अक्तूबर तक राज्य के 65 ब्लड बैंकों की जांच हो गयी है. सूत्रों ने बताया कि जांच में अधिकांश ब्लड बैंक में कई खामियां उजागर हुई हैं. कई ब्लड बैंक का लाइसेंस रिन्यू होने की प्रक्रिया में ही है और उसका संचालन किया जा रहा है. कई ब्लड बैंक में मशीन लग गयी है, लेकिन उसे शुरू ही नहीं किया गया है.

लापरवाही पाने पर कार्रवाई की जायेगी

जांच में पाया गया है कि ब्लड बैंक में रक्तदाता की बीमारी की पूरी हिस्ट्री दर्ज नहीं है. यानी रक्तदाता के स्वास्थ्य की स्थिति कैसी है और वह पहले से कौन-कौन सी बीमारी से पीड़ित है और कौन सी दवाइयां चल रही हैं, इसकी जानकारी नहीं है. स्वास्थ्य विभाग अब जिस ब्लड बैंक की जांच रिपोर्ट मिली है, उसका आकलन करेगा. जिस ब्लड बैंक की जांच रिपोर्ट में ज्यादा लापरवाही उजागर होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT GOPAL JHA

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola