Political News : घरों पर पार्टी का ध्वज लगा कर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

Published by : PRADEEP JAISWAL Updated At : 06 Apr 2025 7:21 PM

विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी का 46वां स्थापना दिवस व रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया. पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी ध्वज लगा कर स्थापना दिवस मनाया.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी का 46वां स्थापना दिवस व रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाया. पार्टी के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी ध्वज लगा कर स्थापना दिवस मनाया. भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय ने गिरिडीह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर व प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी ध्वज लगाया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी एवं उन सभी महापुरुषों को नमन, जिन्होंने देशभक्ति की भावना से भाजपा की नींव रखी और करोड़ों राष्ट्रभक्तों को एकजुट कर एक मजबूत संगठन खड़ा किया. अंत्योदय के संकल्प के साथ पार्टी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं और उन्हें जमीन तक पहुंचाया. भाजपा ने राम मंदिर आंदोलन, धारा 370, और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण जैसे कार्यों के माध्यम से हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता देश को निरंतर समृद्धि के शिखर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. प्रदेश भाजपा की ओर से सात से 12 अप्रैल तक मंडल, वार्ड, पंचायत, जिला, प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा गांव/बस्ती चलो अभियान चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola