डीसी कार्यालय के समक्ष भाजपा का धरना 11 को
Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन

भाजपा अनगड़ा मंडल की बैठक रिंग रोड में मंडल अध्यक्ष सुनील महतो की अध्यक्षता में हुई.
विज्ञापन
अनगड़ा.
भाजपा अनगड़ा मंडल की बैठक रिंग रोड में मंडल अध्यक्ष सुनील महतो की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संगठन की मजबूती और जनसमस्याओं पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में नल जल योजना के नाम पर लूट मची है. 90 प्रतिशत योजना फेल है. कमजोर निर्माण कार्य के कारण सैकड़ों जलमीनार ठप हैं. क्षेत्र की जनता पानी के लिए तरस रही है. जल जीवन मिशन की विफलता के विरोध में पार्टी द्वारा 11 मई को रांची में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देगी. इसके अलावा पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया. इससे पूर्व तीन राज्यों में जीत पर जश्न मनाया गया. बैठक में जिला महामंत्री मनोज चौधरी, सुरेंद्र महतो, रामसाय मुंडा, रामनाथ महतो, राजेंद्र महतो, कुंती कुमारी, हिमांशु चौधरी, विशेश्वर चौधरी, घनेनाथ महतो, अजय भोक्ता, सुप्रेश महतो, रामेश्वर महतो, दुर्गा महतो, सिकंदर अंसारी, बिरजा मुंडा, बसंत चौधरी, पुनीलाल महतो, जगेश्वर महतो, लोकनाथ महतो, विजय महतो आदि उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










