ePaper

VIDEO: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफ़र इस्लाम ने घमंडिया गठबंधन के बहाने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

Updated at : 24 Dec 2023 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफ़र इस्लाम ने घमंडिया गठबंधन के बहाने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफ़र इस्लाम ने रांची में घमंडिया गठबंधन के कार्यों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन जहां भी सरकार है, वहां लूट मची हुई है. कांग्रेस पार्टी स्लीपर सेल का काम करती है. इनका काम ही पैसे बनाना और दिल्ली तक पहुंचाना है. हेमंत सरकार पर उन्होंने गंभीर आरोप लगाया.

विज्ञापन

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफ़र इस्लाम ने रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन के कार्यों पर चर्चा करने के लिए वे आज यहां आए हैं. घमंडिया गठबंधन की स्थिति आज चोर-चोर मौसेरा भाई वाली हो गयी है. जहां भी इनकी सरकार है वहां लूट मची हुई है. वह कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी स्लीपर सेल का काम करती है. यहां भी कांग्रेस पार्टी के साथी हैं. इनका काम ही पैसे बनाना और दिल्ली तक पहुंचाना है. हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहते हैं कि यहां हेमंत सोरेन लूट रहे हैं. बिहार में लालू-नीतीश लूट रहे हैं. बंगाल में दीदी लूट रही है. तमिलनाडु में स्टालिन और बेटे-दामाद लूट रहे हैं. I-N-D-I-A गठबंधन पर आरोप लगाते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि आज घमंडिया गठबंधन का दो ही एजेंडा है. एक तो करप्शन और दूसरा ठगबंधन. जब एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर बैठाया गया तो मजाक उड़ाया जा रहा था. उपराष्ट्रपति की मिमिक्री की गई और राहुल गांधी ने वीडियो बनाया. देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख नेता सदन में इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं. सदन में इतनी बड़ी संख्या में सांसदों को निलंबित किया गया, इसके पीछे की वजह बस चर्चा में बने रहना है. कोई बिल पर चर्चा नहीं हुई. बस हंगामा किया गया. जनता की भलाई न करके बस टीवी पर बने रहने की होड़ के कारण उन्होंने ऐसा किया है. घमंडिया गठबंधन की सरकार को तीन राज्यों ने हटाया है. अब झारखंड की बारी है. यहां की जनता करप्शन से त्रस्त है. जनता ने पूरा मन बना लिया है कि यहां की सरकार को भी अब हटाना है. यहां के स्लीपर सेल के मुखिया को हटाना है. यहां की जनता साफ सुथरी सरकार चाहती है.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola