सवालों में सिस्टम: 1 माह पहले लापरवाही पर हुए सस्पेंड, अब बिरसा मुंडा जेल में मिली सहायक जेलर की कुर्सी

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :08 Nov 2025 7:48 PM
विज्ञापन
Birsa Munda Jail Ranchi

बिरसा मुंडा जेल रांची, Pic Credit- Facebook

Birsa Munda Jail Ranchi: बिरसा मुंडा जेल में नया सहायक जेलर की नियुक्ति हुई है. एक माह पहले लापरवाही और गोपनीयता भंग करने के आरोप में निलंबित किये गये दिनेश वर्मा को फिर से पोस्टिंग दी गई. जेल के अंदर शराब घोटाला और जीएसटी घोटाला आरोपियों के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद सिस्टम पर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

रांची : रांची के बिरसा मुंडा जेल (Birsa Munda Jail Ranchi) के सहायक जेलर देवनाथ राम को निलंबित करने के बाद नये सहायक जेलर की नियुक्ति कर दी गयी है. दिनेश वर्मा को बिरसा मुंडा जेल का नया सहायक जेलर बनाया गया है. महज एक माह पूर्व उन्हें हजारीबाग जेपी केंद्रीय कारा में लापरवाही और जेल की गोपिनियता भंग करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया था. इस संबंध में गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी किया है.

क्या लिखा गया है जारी अधिसूचना में

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया कि दिनेश कुमार वर्मा निलंबित सहायक कारापाल को कार्यहित में तत्काल प्रभाव से निलंबन मुक्त करते हुए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जेल में सहायक कारापाल के पद पर पदस्थापित किया जाता है. इस अधिसूचना में आगे लिखा गया है कि उनके विरूद्ध संचालित विभागीय कार्यवाही के फलाफल पर इस आदेश का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

Also Read: लातेहार में काम रोककर बड़ा बाबू कर रहे थे 65 हजार की मांग, ACB ने दबोचा तो घूस का ‘भूत’ उतर गया

वीडियो वायरल होने के बाद दो जेल पदाधिकारियों को किया गया सस्पेंड

राज्य सरकार के गृह विभाग ने बिरसा मुंडा के जेल से एक वीडियो वायरल होने के बाद सहायक जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से बुधवार को निलंबित कर दिया था. दरअसल वायरल वीडियो में झारखंड के सबसे बड़े जेल में शराब घोटाले के आरोपी विधु गुप्ता और जीएसटी घोटाले के आरोपी विक्की भलोटिया डांस करते नजर आ रहे हैं.

दोनों आरोपियों पर करोड़ों के आर्थिक अनियमितता के आरोप

विधु गुप्ता, जो प्रिज्म होलोग्राफी कंपनी के एमडी हैं. उस पर झारखंड और छत्तीसगढ़ में नकली होलोग्राम आपूर्ति का आरोप है. उसने दोनों राज्यों के अधिकारियों को करीब 90 करोड़ रुपये का कमीशन देने की बात स्वीकार की थी. एसीबी ने उसे शराब घोटाले में गिरफ्तार किया था, हालांकि फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं. वहीं जुगसलाई निवासी विक्की भालोटिया को ईडी की टीम ने 14 हजार 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले और फॉरेस्ट लैंड डील में कथित अनियमितता के मामले में गिरफ्तार किया है. दोनों पर करोड़ों रुपये के आर्थिक अनियमितता के आरोप हैं.

Also Read: दुबई में बैठा गैंगस्टर प्रिंस का नेटवर्क ध्वस्त, धनबाद से 4 गुर्गे गिरफ्तार, हवाला और क्रिप्टो से होता था कैश ट्रांसफर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola