Bihar Election 2025: बिहार में भी JMM चुनाव लड़ने को तैयार, ठोका 12 सीटों पर दावा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

JMM Flag

Bihar Election 2025: झामुमो भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है. पार्टी 12 सीटों पर दावा कर रही है. इसके पीछे उनका तर्क है कि सीमावर्ती इलाकों में उनका मजबूत जनाधार है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के बाद साल 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव होना है. इसे लेकर राजनीतिक पारा फिर से चढ़ा हुआ है. इसकी सबसे बड़ी वजह राज्य की सबसे पार्टी झामुमो भी इस बार गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की तैयारी में है. पार्टी कम से कम 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है.

बिहार विधानसभा में 12 सीटों की मांग करेगा झामुमो

सूत्रों की माने तो झामुमो बिहार में राजद और कांग्रेस से 12 सीटों की मांग करेगा. इसके पीछे पार्टी का तर्क है कि बिहार के सीमावर्ती जिलों में पार्टी का मजबूत जनाधार है. पूर्व में पार्टी के विधायक भी वहां से रहे हैं. जानकारी के मुताबिक झामुमो बिहार की जिन सीटों पर दावा कर रहा है उनमें तारापुर, कटोरिया, मनिहारी, झाझा, बांका, ठाकुरगंज, रूपौली, रामपुर, बनमनखी, जमालपुर, पीरपती और चकाई विधानसभा की सीट शामिल है.

झारखंड की राजनीति से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जल्द होगी राजद और कांग्रेस के साथ बैठक

झामुमो नेताओं का कहना है कि इन सीटों पर न सिर्फ उनके कार्यकर्ता हैं बल्कि प्रत्याशी भी हैं. बताया गया कि जल्द ही राजद और कांग्रेस गठबंधन के साथ झामुमो की बैठक होगी और इस मांग को रखा जायेगा. गौरतलब है कि वर्ष 2020 के चुनाव में झामुमो ने अकेले ही चुनाव लड़ा था. लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी. इस बार झारखंड में राजद व कांग्रेस को पर्याप्त प्रतिनिधत्व दिया गया था. पार्टी को उम्मीद है कि जैसे झारखंड में सीट का बंटवारा किया गया था, वैसे ही बिहार में भी महागठबंधन सीट का बंटवारा करेगा.

Also Read: Jharkhand News: हजारीबाग एसडीओ अशोक कुमार को सरकार ने पद से हटाया, SIT ने तेज की कार्रवाई

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन