ePaper

झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले बंधु तिर्की, पेसा कानून के प्रारूप में संशोधन के लिए सौंपा ये दस्तावेज

Updated at : 11 Aug 2025 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bandhu tirkey with deepika pandey singh

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को पेसा कानून के प्रारूप में संशोधन के लिए दस्तावेज सौंपते बंधु तिर्की

Bandhu Tirkey: झारखंड के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से आज सोमवार को झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने मुलाकात की. उन्होंने पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप में आवश्यक संशोधन से संबंधित सुझाव के लिए दस्तावेज सौंपा. बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड जैसे प्रदेश में पेसा कानून का प्रभावशाली तरीके से लागू होना जरूरी है.

विज्ञापन

Bandhu Tirkey: रांची-झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने आज सोमवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुलाकात की. इस दौरान बंधु तिर्की ने पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप में आवश्यक संशोधन से संबंधित सुझाव के लिए दस्तावेज सौंपा. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा है कि झारखंड जैसे प्रदेश के लिए पेसा कानून काफी महत्वपूर्ण है. इसलिए पेसा कानून का प्रभावशाली तरीके से लागू होना जरूरी है.

पंचायती राज विभाग का बेहतर प्रयास-बंधु तिर्की


बंधु तिर्की ने कहा कि झारखंड के पंचायती राज विभाग ने पेसा कानून को लेकर तैयार प्रारूप के लिए बेहतर प्रयास किया है. इसी प्रयास को सफल बनाने के लिए उन्होंने कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं. उन्होंने कहा कि ये सुझाव ग्रामसभा की मजबूती और गांव के विकास समेत झारखंड की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने के लिहाज से बहुमूल्य है.

ये भी पढ़ें: चिंता का विषय: रांची की हवा हो रही जहरीली! खतरे के निशान तक पहुंचा प्रदूषण स्तर

ये भी पढ़ें: झारखंड में बिना परमिट चल रहे 1.89 लाख से अधिक ऑटो, अब चालकों पर होगी कार्रवाई

ये भी पढ़ें: बिहार की तरह झारखंड में भी होगा वोटरों का SIR, जानिए क्या होंगे इसके फायदे

ये भी पढ़ें: Dhanbad News: बेटे ने अपने ही घर में लगायी आग, लाखों रुपये समेत सारा सामान जलकर खाक

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola