ePaper

झारखंड में हुए जमीन घोटालों की सीबीआई या न्यायिक जांच करायें, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Updated at : 14 May 2023 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में हुए जमीन घोटालों की सीबीआई या न्यायिक जांच करायें, बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के नेता बाबूलाल मरांडी ने सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता श्री मरांडी ने कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई या हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन कर प्रदेश में अब तक हुए जमीन घोटालों की जांच करायी जाये.

विज्ञापन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बाबूलाल मरांडी ने सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है. झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता श्री मरांडी ने कहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई या हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन कर प्रदेश में अब तक हुए जमीन घोटालों की जांच करायी जाये. सरकारी दस्तावेजों के रख-रखाव में सरकारी सिस्टम में खामी का भी उन्होंने आरोप लगाया है.

दस्तावेजों में हेरफेर करके हो रही जमीन की खरीद-बिक्री

बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि राजधानी रांची ही नहीं, राज्य के कई जिलों में ऐसे कई जमीन माफिया सक्रिय हैं, जिन्होंने दस्तावेजों में हेरफेर करके जमीन की खरीद-बिक्री की है. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सरकारी सिस्टम की कमजोरी का फायदा उठाकर जालसाजी की गयी. सरकारी, गैर-सरकारी, गरीब, पिछड़े, दलित, आदिवासियों की जमीन लूट का कीर्तिमान स्थापित किया गया है.

सिस्टम की खामी का कुछ लोग उठा रहे फायदा : बाबूलाल मरांडी

भाजपा विधायक दल के नेता श्री मरांडी ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपने पत्र में लिखा है कि मैं आपका ध्यान जमीन महाघोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की जा रही मनी लांडरिंग मामले की जांच में हैरान करने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं. सरकारी सिस्टम की खामियों का फायदा कुछ लोग उठा रहे हैं. बेईमान लोगों का एक सिंडिकेट है, जो गड़बड़ी और जालसाजी कर रहे हैं, जिससे झारखंड बदनाम हो रहा है.

हर्षद मेहता और तेलगी जैसे शातिर हैं झारखंड के भू-माफिया

बाबूलाल मरांडी ने अपने पत्र में भू-माफियाओं को हर्षद मेहता और अब्दुल करीम तेलगी जैसा शातिर करार दिया है. कहा है कि जिस तरह हर्षद मेहता और अब्दुल करीम तेलगी ने जालसाजी करके करोड़ों रुपये कमाये, उसी तरह झारखंड में भूमि माफिया, दलाल सक्रिय हैं. ये लोग जालसाजी करते हैं. इन्होंने गुंडे पाल रखे हैं. पुलिस और प्रशासन का भी इन्हें सहयोग प्राप्त है. सत्ता में बैठे कुछ लोग भी इनकी मदद कर रहे हैं.

सिस्टम को पहले ही मैनेज कर लेते हैं भू-माफिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखी चिट्ठी में बाबूलाल ने कहा है कि ये जमीन माफिया अपने काम में इतने माहिर हैं कि जिस जमीन को हथियाना होता है , वहां नीचे से ऊपर तक के अधिकारियों के अलावा गुंडों, दलालों, बाहुबलियों से सांठगांठ करते हैं. ऐसे में कोई आम आदमी, खासकर आदिवासी अपनी जमीन बचाने के लिए कुछ भी नहीं कर पाते, क्योंकि पूरा सिस्टम पहले से ही मैनेज हो चुका होता है.

झारखंड के जमीन घोटालों की जांच कर पाना ईडी के लिए संभव नहीं

श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में में ऐसे सैकड़ों उदाहरण हैं, जहां जमीन पर कब्जे का विरोध करनेवालों को ही भूमि माफियाओं ने जेल भिजवा दिया है. उन्होंने कहा कि गिरिडीह में तो जमीन माफिया ने विरोध करने वाले एक व्यक्ति को धारा 107 में जेल भिजवाकर चार महीने जेल में रखवा दिया. उन्होंने आगे लिखा है कि झारखंड में जमीन के इस महाघोटाला का पूरा पर्दाफाश करना अकेले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लिए संभव नहीं है.

Also Read: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की हालत बद से बदतर, बाबूलाल मरांडी ने लगाये ये गंभीर आरोप
साढ़े तीन करोड़ जनता के हित में होगा सबसे बड़ा काम

बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि झारखंड गठन के बाद से अब तक जितने भी जमीन हस्तांतरण, म्यूटेशन और जमीन कब्जा करने/कराने के मामले हैं, उनकी जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दें या हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में आयोग बनाकर जांच करवायें, ताकि इसके पीछे कौन-कौन लोग लिप्त रहे हैं, उनका खुलास हो सके. अंत में लिखा है कि आपके द्वारा उठाया गया यह कदम झारखंड की साढ़े तीन करोड़ की जनता के हित में सबसे बड़ा काम होगा.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola