झारखंड के 66 लाख से अधिक परिवार इन बीमारियों का फ्री में करा सकेंगे इलाज, हेल्थ बेनिफिट पैकेज- 2022 लागू

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Feb 2025 10:46 AM

विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana

Ayushman Yojana Jharkhand : झारखंड के 66 लाख से अधिक लाल-पीला और हरा राशन कार्ड धारी परिवारों को कई बीमारियों का इलाज मुफ्त होगा. आयुष्मान और अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में अब हार्ट, कैंसर, बोनमेरो ट्रांसप्लांट जैसा महंगा इलाज भी मुफ्त में होगा. आयुष्मान और अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा. इन योजनाओं से सूचीबद्ध कोई भी अस्पताल इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों के इलाज करने से इनकार नहीं कर पाएंगे. दरअसल 10 फरवरी को ही इन योजनाओं से सूचीबद्ध अस्पतालों में पुरानी बीमा की अवधि समाप्त हो गयी थी. नयी बीमा की अवधि शुरू होने के साथ ही हेल्थ बेनिफिट पैकेज- 2022 लागू कर दी गयी है. राज्य के 66 लाख से अधिक लाल-पीला और हरा राशन कार्ड धारी परिवार इस योजना का लाभ उठा सकेंगे.

इन बीमारियों का फ्री में होगा इलाज

हेल्थ बेनिफिट पैकेज- 2022 के तहत 534 नये पैकेज शामिल किये गये हैं और पुराने पैकेज की कीमत में संशोधन किया गया है. इस पैकेज के जरिये पैलिएटिव केयर पैकेज, हाई एंड प्रोसेस जैसे बोन मैरो ट्रांसप्लांट और कोक्लियर इंप्लांट सर्जरी, कार्डियक संबंधित रोग के साथ हाई एंड ड्रग्स के पैकेज और हाई एंड डायग्नोस्टिक्स की प्रक्रियाएं शामिल की गयी है. केवल इलाज ही नहीं बल्कि महंगी से महंगी जांच जैसे कि रेडियोलॉजिक टेस्ट, सिटी स्कैन, एमआरआई, बोन मेरो टेस्ट, बायोप्सी टेस्ट जैसे कई जांच भी फ्री में करा सकेंगे.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

टीएमएस का नया वर्जन झारखंड में भी लागू

झारखंड में आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत क्लेम व सेटलमेंट का काम टीएमएस यानी कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम में किया जाता है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण नई दिल्ली के टीएमएस के नए वर्जन को भी झारखंड में लागू किया गया है. झारखंड पहला राज्य बन है जहां टीएमएस 2.0 को लागू है. राज्य में यह योजना हाइब्रिड मोड में संचालित है. झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि अब अस्पतालों को भी काम करने में काफी सुविधा होगी. टीएमएस 2.0 में डॉक्यूमेंट का साइज अब 500 केबी से बढ़ाकर 1 एमबी कर दिया गया है. इससे अस्पताल अब अधिक डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर सकेंगे. सभी सूचीबद्ध 566 अस्पतालों को नए सॉफ्टवेयर और पैकेज का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा चुका है.

Also Read: झारखंड के फोर्थ ग्रेड के कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, साल 2010 में हुई नियुक्ति प्रक्रिया को दिया अवैध करार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola