Hockey : जूनियर वर्ग में सिमडेगा व सब जूनियर में रांची चैंपियन

Updated at : 24 Mar 2025 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
Hockey : जूनियर वर्ग में सिमडेगा व सब जूनियर में रांची चैंपियन

झारखंड अस्मिता हॉकी लीग

विज्ञापन

रांची. झारखंड अस्मिता हॉकी लीग के सब जूनियर वर्ग में रांची व जूनियर वर्ग में सिमडेगा की टीम चैंपियन बनी. जूनियर महिला हॉकी के फाइनल में सिमडेगा ने हजारीबाग को 2-0 गोल से हराया. वहीं, सब जूनियर के फाइनल में रांची ने सिमडेगा को 1-0 से पराजित कर खिताब जीता. तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गये मैच में खूंटी ने पलामू को 2-1 से हराया. इसके अलावा जूनियर वर्ग में खूंटी ने पलामू को 2-1 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. दोनों वर्ग में विजेता टीमों को दो-दो लाख रुपये, उप विजेताओं को 1.60 लाख व तीसरे स्थान पर रहनेवाली टीम को 1.20 लाख रुपये का चेक, ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया. मौके पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड के सीइओ रजनीश कुमार, सचिव विजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, जयंत केरकेट्टा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola