Ranchi News : श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 138वां जन्मदिवस मनाया
Updated at : 13 Sep 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन

श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 138वां जन्मदिवस शनिवार को मेकन कम्युनिटी हॉल में मनाया गया.
विज्ञापन
रांची.
श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 138वां जन्मदिवस शनिवार को मेकन कम्युनिटी हॉल में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सत्संग प्रार्थना से हुई. देवघर सत्संग से आए गायन मंडली ने कई भजन प्रस्तुत किए. भजन मंडली में शामिल प्रदीप चक्रवर्ती, दीप्ति ज्योति लाल व अमूल्या निधि ने धर्म एक ईश्वर एक जैसे भजन की प्रस्तुति कर माहौल को भक्तिमय बना दिया. भजनों से ईश्वर एक हैं पर उनके रूप अनेक हैं का संदेश दिया गया. पायल दास ने सद्गुरु को ग्रहण करने के लिए दीक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. आज देवघर सत्संग से आए मुख्य वक्ता धृति मानसिंह ने मानव जीवन में सद्गुरु की महिमा के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन का गंतव्य ”ईश्वरत्व” की प्राप्ति तभी कर सकता है जब उनके जीवन में कोई सद्गुरु हो. सद्गुरु ही जीवन के मार्ग के पथ प्रदर्शन होते हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में चरण पूजा की जगह हमें सद्गुरु द्वारा बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिए. हमें चरण पूजा की जगह चलन की पूजा (सदगुरु के व्यवहार का अनुकरण) करना चाहिए. इसके लिए जरूरी है कि हमें नित्य अपने आचरण और व्यवहार में उन्हें व्यावहारिक रूप से जीवन जीना होगा. इसके लिए सतत चेष्टा और अभ्यास की जरूरत है. इस प्रवचन के बाद सत्संग का समापन जय राधे-राधे की प्रार्थना के साथ हुआ. इस आयोजन को सफल बनाने में रमेश प्रसाद, के मंडल, समीर दास, दीनबंधु महतो, शैलेश कुमार सिन्हा समेत मेकन और सेल सिटी के सत्संगीबृंद का योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




