रांची के खेलगांव में आज से ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट, दिखेगा जांबाजों का हुनर

ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट
रांची के खेलगांव में आज से ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं होंगी. पैरामिलिट्री और सुरक्षा एजेंसियों के जांबाज अपना हुनर दिखाएंगे.
रांची-ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का शुभारंभ 10 फरवरी को रांची के खेलगांव स्टेडियम में दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. 15 फरवरी तक देश के कई राज्यों की पुलिस टीम के अलावा पैरामिलिट्री और सुरक्षा एजेंसियों के जांबाज अनुसंधान, राइफल-रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता, पुलिस वीडियोग्राफी और बैंड प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे.
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे उद्घाटन
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार इस प्रतियोगिता का उदघाटन करेंगे, जबकि समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उपस्थित रहेंगे. प्रतियोगिता में पुलिस और अर्ध सैनिक संगठन के कुल 1228 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं. इनमें 1160 पुरुष व 68 महिला प्रतिभागी हैं. ड्यूटी मीट में डॉग स्क्वायड की 21 टीमें भी हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 128 श्वान हैं. प्रतियोगिता के लिए 45 निर्णायक मंडली बनायी गयी है.
इन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे प्रतिभागी
राइफल रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता, बैंड प्रतियोगिता, साइंटिफिक एंड ट्रू इन्वेस्टिगेशन, पुलिस फोटोग्राफी, कंप्यूटर अवेयरनेस, पुलिस वीडियोग्राफी, एंटी कंपोनेंट चेक जिसमें श्वान दस्ता भी शामिल रहेगा. विधि विज्ञान परीक्षा, लिखित मेडिको लीगल मौखिक परीक्षा, पुलिस फोटोग्राफी परीक्षा, पुलिस वीडियोग्राफी परीक्षा, क्राइम इन्वेस्टिगेशन लॉ रूल्स तथा कोर्ट जजमेंट, लिफ्टिंग पैकिंग पुलिस पोर्ट्रेट, ऑब्जर्वेशन, कंप्यूटर साक्षरता, श्वान प्रशिक्षण व एंटी सबोटेज चेक.
ये भी पढ़ें: मुंबई की मरीन ड्राइव की तर्ज पर झारखंड में गंगा किनारे बनेगी 13 KM सड़क, DPR बनाने का आदेश
ये भी पढ़ें: Cancelled Train List: झारखंड में आज से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आज से नयी पार्किंग व्यवस्था, ये है पार्किंग चार्ज
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: झारखंड में सुबह और शाम में बढ़ी कनकनी, आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




