ePaper

Aaj Ka Mausam: झारखंड में सुबह और शाम में बढ़ी कनकनी, आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Updated at : 10 Feb 2025 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Foreacst

Jharkhand Weather Foreacst

Aaj Ka Mausam: झारखंड में सोमवार की सुबह में धुंध रहेगी और उसके बाद आसमान साफ रहेगा. तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम में कनकनी बढ़ी है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: रांची- झारखंड में आज सुबह में धुंध और उसके बाद आसमान साफ रहेगा. 15 फरवरी तक इसी तरह मौसम का मिजाज रहेगा. राजधानी रांची में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. सभी जिलों का न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस हो गया है. तापमान में गिरावट से सुबह और शाम में कनकनी बढ़ी है.

सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस


राजधानी रांची सहित झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है. इससे मौसम भी ठंड का एहसास करा रहा है. सुबह और शाम में ठंड लग रही है. दोपहर में तापमान 30 सेल्सियस के करीब होने से गर्मी का एहसास हो रहा है.

ये है मौसम का पूर्वानुमान


रविवार को डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 8.5, बोकारो का 9.1 तथा चाईबासा का 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आगे तापमान चढ़ेगा. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. 13 फरवरी के बाद तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

झारखंड के सभी जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: डॉ कुमार विश्वास ने बाबा बैद्यनाथ के दरबार में लगायी हाजिरी, दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार पर क्या बोले?

ये भी पढ़ें: Hazaribagh Crime: पत्नी की हत्या के आरोपी हजारीबाग के तत्कालीन एसडीओ अशोक कुमार रांची से अरेस्ट, एक महीने से थे फरार

ये भी पढ़ें: Ramgarh Crime: रामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर अपराधियों का तांडव,  कई ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले, गोलीबारी से दहशत

ये भी पढ़ें: जमशेदपुर के काशीडीह में फिर भिड़े दोनों पक्ष, मारपीट के बाद पथराव, कई घायल

ये भी पढ़ें: टाटा स्टील की बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर आज गोलमुरी क्लब में जनसुनवाई

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola