Hockey : दक्षिण-पूर्व रेलवे की दूसरी जीत, इंटीग्रल कोच फैक्टरी को हराया

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Feb 2025 7:53 PM

विज्ञापन

82वीं अखिल भारतीय पुरुष रेलवे हॉकी चैंपियनशिप

विज्ञापन

-82वीं अखिल भारतीय पुरुष रेलवे हॉकी चैंपियनशिप

-मध्य रेलवे ने उत्तर-पश्चिम रेलवे को 11-0 से हराया

-रेल कोच फैक्टरी व उत्तर-मध्य रेलवे का मैच ड्रॉ

रांची.

दक्षिण-पूर्व रेलवे के तत्वावधान में चल रही 82वीं अखिल भारतीय पुरुष रेलवे हॉकी चैंपियनशिप में बुधवार को तीन मैच खेले गये. सेरसा स्टेडियम हटिया में दिन के पहले मैच में मध्य रेलवे, मुंबई ने उत्तर-पश्चिम रेलवे, राजस्थान को 11-0 से हराया. वहीं, दिन के दूसरे मैच में मेजबान दक्षिण-पूर्व रेलवे ने इंटीग्रल कोच फैक्टरी, चेन्नई को 4-1 से पराजित किया. दिन का तीसरा मैच रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला व उत्तर-मध्य रेलवे, प्रयागराज के बीच खेला गया, जो 2-2 गोल से बराबरी पर रहा.

मैच के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मंडल क्रीड़ा अधिकारी निशांत कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ब्रजेश साहू, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक लक्ष्मण कुमार, मंडल रेल प्रबंधक के निजी सचिव, (राजपत्रित) सह सहायक मंडल क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष कुमार सिन्हा, झारखंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा, सेरसा रांची के सचिव ओम प्रकाश ठाकुर व बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे. गुरुवार को रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला व रेल व्हील फैक्टरी, बेंगलुरु के बीच मैच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola