Ranchi News : कार्निवल में बिना अनुमति परोसी थी शराब, प्रशासन ने किया सील

होली मनाने पहुंचे युवक-युवतियों ने नशे में खूब मचाया था हंगामा. हंगामा से सड़क जाम होती रही, मना करने पर उलझे थे पुलिस से.
रांची. हरमू बाइपास रोड (राजपथ)-डिबडीह स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल को बुधवार देर रात सील कर दिया गया है. यह कार्रवाई उत्पाद विभाग और जिला प्रशासन ने रांची पुलिस की मदद से की है. कार्निवल को हंगामा, मारपीट और बिना अनुमति के शराब परोसने के मामले में सील किया गया है. मौके पर अरगोड़ा सीओ, डोरंडा थाना प्रभारी सहित उत्पाद विभाग की टीम मौजूद थी. बताया गया कि इस मामले को लेकर डोरंडा थाना में प्राथमिक भी दर्ज हुई है. बताया जाता है कि आज दिन में कार्निवल बैंक्वेट हॉल में होली को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शराब के नशे में युवक और युवतियों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान सड़क पर भी युवक और युवतियों ने हंगामा किया. इस कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. हंगामा व मारपीट की सूचना पर डोरंडा, अरगोड़ा और जगन्नाथपुर थाना की पुलिस पहुंची. इसके बाद मामला शांत कराया गया. कुछ लोगों को पुलिस ने खदेड़ा भी. इस दौरान कुछ लोग पुलिस की बात मानने से इनकार कर रहे थे. लेकिन, उन्हें पुलिस ने चेतावनी देकर वहां से भगाया. बुधवार को दोपहर 3:30 से 4:30 बजे तक हंगामा होता रहा. डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने बताया कि पुलिस के आने पर अधिकतर लोग तो हट गये, लेकिन कुछ लोग पुलिस से उलझ गये और गाली-गलौज करने लगे. बाद में उन्हें डोरंडा थाना लाया गया. हालांकि, फिर उन्हें छोड़ दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




