Ranchi News : पति की हत्या कर शव छिपाने का आरोप

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Feb 2025 11:37 PM

विज्ञापन

चार आरोपियों के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया केस

विज्ञापन

रांची. पुरानी रांची के अखड़ा चौक के समीप रहनेवाली सुभद्रा कच्छप ने पति सुरेश भगत की हत्या कर शव छिपाने का आरोप ओशिता देवी (चिरौंदी निवासी), प्रदीप सिंह व महेश यादव पर लगाया है. इस संबंध में उन्होंने बरियातू थाना में केस दर्ज कराया है. महिला ने आरोप लगाया है कि सभी ने उसके पति की मिल कर हत्या कर दी और शव को छिपाने की नीयत से इधर-उधर लेकर भागते रहे. महिला का कहना है कि किसी ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि आपके पति का शव सेवा सदन में है. यहां से आकर शव ले जायें. जब हमलोग वहां पहुंचे, तो पता चला कि ओशिता देवी शव लेकर चली गयी है. बाद में पता चला कि शव रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में है. इसके बाद महिला वहां पहुंची और पति के शव को अपने कब्जे में लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola