रंगदारी मांगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Feb 2025 9:55 PM
विज्ञापन
Birsa Munda
टाटीसिलवे आरा गेट बड़का टोली निवासी नारायण मुकेश तिवारी पिता विनोद नारायण तिवारी ने मारपीट करने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
विज्ञापन
नामकुम.
टाटीसिलवे आरा गेट बड़का टोली निवासी नारायण मुकेश तिवारी पिता विनोद नारायण तिवारी ने मारपीट करने व रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. उनके अनुसार वह महिलौंग साखे टोली स्थित अपनी जमीन पर काम करा रहे थे. इसी दौरान मोनू व एक अन्य युवक बाइक से आये और काम बंद करने को कहा. मुकेश ने जब कारण पूछा तो दोनों गाली-गलौज करने लगे. उन्होंने कहा कि प्रति डिसमिल 10,000 रुपये रंगदारी देने, नहीं तो जो हाल कल्लू यादव का हुआ था, वहीं करने की धमकी दी. मुकेश ने फोन कर अन्य लोगों को जमीन पर बुलाया. लोगों को आता देख दोनों अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गये.फायरिंग की अफवाह :
मोनू व उसका सहयोगी द्वारा रंगदारी मांगने के दौरान फायरिंग करने की अफवाह उड़ी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और जांचकी. श्री कुमार ने बताया कि मामला जमीन विवाद का है. प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. फायरिंग की बात अफवाह है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










