झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के संगठन का किया विस्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2025 9:46 PM

विज्ञापन

लापुंग के पोकटा बगीचा में झारखंड आंदोलनकारी महासभा की बैठक रविवार को हुई.

विज्ञापन

लापुंग.

लापुंग के पोकटा बगीचा में झारखंड आंदोलनकारी महासभा की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता बिरसा मुंडा ने की. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के निर्माण के उपरांत अभी तक झारखंड आंदोलनकारियों को पहचान, सम्मान व व्यवस्था का लाभ नहीं दिया गया है. बैठक में आंदोलनकारियों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर राज्य मंत्रियों, सांसदों व विधायकों से मिलने का निर्णय लिया गया. केंद्रीय संयोजिका विनीता खलखो, एरेन कच्छप, गोपाल महतो ने लोगों को संबोधित किया. बैठक में झारखंड आंदोलनकारी महासभा का विस्तार किया गया. अध्यक्ष बिरसा मुंडा, उपाध्यक्ष लोहारा उरांव, महासचिव ढूंढे प्रधान, संगठन सचिव ओढ़गा उरांव, प्रेस सचिव प्रभु मुंडा, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिना तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष गांदूरी उरांव का चयन किया गया. बैठक में केंद्रीय संयोजिका विनीता खलखो, एरेन कच्छप, गोपाल महतो, विशु उरांव, तीला भगत, गुना उरांव, चरवा उरांव, गैब्रियल होरो, बैजू उरांव, दशरथ मुंडा, बलबाल मुंडा, गंदूरा उरांव, अयाची उराइंन व आंदोलनकारी महिला-पुरुष शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola