रावण दहन पर बारिश का साया, रांची समेत झारखंड के 11 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

रावण दहन का मजा किरकिरा कर सकती है बारिश.
Aaj Ka Mausam: विजयदशमी यानी दशहरा (2 अक्टूबर) के दिन इस बार रावण दहन पर बारिश का साया मंडरा रहा है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी और चेतावनी के बाद लोग दुआ कर रहे हैं कि अगर बारिश होनी ही है, तो रावण दहन के पहले हो जाये या रावण दहन के बाद हो. रावण दहन में कोई खलल न पड़े. मौसम विभाग ने 2 को रांची समेत झारखंड के 11 जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है.
Table of Contents
Aaj Ka Mausam: झारखंड की राजधानी रांची समेत अधिकतर जिलों में नवरात्रि के समापन विजयदशमी के दिन रावण दहन किया जाता है. इस बार विजयदशमी यानी दशहरा 2 अक्टूबर को है. इस दिन रांची में कम से कम 5 जगहों पर बड़े पैमाने पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होता है. इनमें से 2 कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हिस्सा लेने वाले हैं. दूसरी तरफ, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रांची समेत 11 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई, तो रावण दहन में बारिश खलल डाल सकता है.
डिप्रेशन के डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना
दरअसल, बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) के डिप्रेशन (अवदाब) में तब्दील होने की संभावना है. यह आगे उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और तीव्र होकर डीप डिप्रेशन यानी गहरे अवदाब में बदल जायेगा. इसके 3 अक्टूबर की सुबह दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्रप्रदेश तटों को पार करने की संभावना है.
2 से 4 अक्टूबर तक झारखंड में होगी भारी से बहुत भारी बारिश
इस मौसमी प्रणाली के असर से झारखंड में 2 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो जायेगा. यह 4 अक्टूबर तक चलेगा. 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक राज्य में लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जिलों में भारी बारिश से बहुत भारी वर्षा होने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें. इस दौरान वज्रपात और आंधी की भी आशंका है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Aaj Ka Mausam: दशहरे के दिन रावण दहन का मजा किरकिरा कर सकती है वर्षा
इसलिए कहा जा रहा है कि इस बार रावण दहन पर बारिश का साया मंडरा रहा है. तेज हवा की वजह से रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के गिरने की भी आशंका रहेगी. अगर भारी बारिश हुई, तो इस दौरान रावण दहन देखने वालों की संख्या कम हो सकती है. साथ ही पुतले के और उसके अंदर रखे गये पटाखों के गीला हो जाने की आशंका है, जिससे रावण का पुतला पूरी तरह नहीं जल पायेगा.
लोग कर रहे दुआ- हे भगवान, रावण दहन के समय न हो बारिश
बहरहाल, मौसम विभाग ने यह नहीं बताया कि राजधानी रांची में कब बारिश होगी. वहीं, रावण दहन का आयोजन करने वालों के साथ-साथ रावण दहन देखने वाले श्रद्धालु भी दुआ कर रहे हैं कि जिस समय रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को जलाया जायेगा, उस समय भगवान बारिश न दे, ताकि वे रावण दहन का मजा ले सकें. उनका मजा किरकिरा न हो.
इसे भी पढ़ें
सिमडेगा में नकाबपोश बदमाशों ने 2 कैथोलिक पादरियों पर किया हमला, चर्च में लूट से आक्रोश, रोड जाम
झारखंड के 2 प्रवासी मजदूरों की कर्नाटक में मौत, 3 महीने काम करने गये थे बेंगलुरु
सारंडा के जंगल में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवान को सांप ने काटा, मौत
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




