ePaper

झारखंड के 2 प्रवासी मजदूरों की कर्नाटक में मौत, 3 महीने काम करने गये थे बेंगलुरु

Updated at : 01 Oct 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Migrant Laborers Dead in Bengaluru

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 3 मजदूरों को मलबे से निकाला गया. 2 की हो चुकी थी मौत. एक घायल.

Jharkhand Migrant Laborers Dead in Bengaluru: रोजगार की तलाश में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु गये झारखंड के देवघर जिले के 2 श्रमिकों की मिट्टी में दबने से मौत हो गयी है. एक अन्य घायल हो गया है. हालांकि, उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. बेंगलुरु की पुलिस उपायुक्त ने कहा है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. जांच चल रही हो. दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Migrant Laborers Dead in Bengaluru: झारखंड के 2 प्रवासी मजदूरों की कर्नाटक में मौत हो गयी है. ये लोग 3 महीने पहले काम करने के लिए कर्नाटक गये थे. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में निर्माण स्थल पर मिट्टी का ढेर गिरने से इनकी मौत हो गयी. एक अन्य मजदूर घायल हो गया है. सभी झारखंड के देवघर जिले के रहने वाले हैं. झारखंड सरकार के श्रम विभाग की प्रवासी श्रमिक प्रकोष्ठ की शिखा लकड़ा ने बुधवार को यह जानकारी दी.

माडीवाला की सिद्धार्थ कॉलोनी में हुई दुर्घटना

इससे पहले, बेंगलुरु पुलिस ने कहा है कि घटना मंगलवार शाम को माडीवाला की सिद्धार्थ कॉलोनी में उस वक्त हुई, जब मजदूर एक खंभे की नींव पर काम कर रहे थे. अचानक मिट्टी धंसने की वजह से वहां काम कर रहे मजदूरों में से 3 मलबे के नीचे दब गये.

मृतकों के नाम रजा उद्दीन अंसारी और लाल मदान

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रजा उद्दीन अंसारी (33) और लाल मदान (32) के रूप में हुई है. घायल प्रवासी श्रमिक का नाम सैफुल्ला (28) है. सैफुल्ला का इलाज जारी है. वह खतरे से बाहर है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उपायुक्त ने कहा- मलबे में दबे थे 3 मजदूर

बेंगलुरु की पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) सारा फातिमा ने कहा, ‘हमें माडीवाला पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम लगभग साढ़े 7 बजे सूचना मिली कि एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे कुछ मजदूर मलबे के नीचे दब गये हैं और मिट्टी धंस गयी है. जब हम मौके पर पहुंचे, तो देखा कि 3 लोग फंसे थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.’

खतरे से बाहर है सैफुल्ला

उन्होंने बताया कि सैफुल्ला खतरे से बाहर है, जबकि अन्य 2 की मौत हो गयी. उपायुक्त ने कहा, ‘सभी मजदूर झारखंड के रहने वाले थे और लगभग तीन महीने पहले इस निर्माण स्थल पर काम करने आये थे. मामला दर्ज कर लिया गया है. हम जांच करेंगे कि यह घटना कैसे हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है.’

इसे भी पढ़ें

Indian Railways News: अंबाला के लिए रांची से कल रात 10:45 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, जल्दी बुक करा लें सीट

ए भाई आज-कल बीमार नहीं पड़ना है, दशहरा पर बंद रहेगा रिम्स का ओपीडी, सदर में ही होगा इलाज

रांची में 5 जगह जलेगा रावण, कहीं लंकेश की आंख से निकलेगी चिंगारी, तो कहीं लहूलुहान होगा दशानन

Good News: रांची से दिल्ली और हैदराबाद के लिए फेस्टिवल फ्लाइट 11 और 15 अक्टूबर से

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola