मजदूरों को नियमित रूप से करें भुगतान : बीपीओ

Author Balram
Updated:
विज्ञापन

मारगोमुंडा प्रखंड कार्यालय सभागार में हुई बैठक

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड कार्यालय सभागार में मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक मंगलवार को बीपीओ राजाराम प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजन किया गया. बैठक में मनरेगा अंतर्गत सामग्री मद में उपलब्ध कराई गई राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो. इसके साथ ही बिरसा हरित ग्राम योजना की देखभाल ठीक ढंग करने का निर्देश दिया. योजनाओं की नियमित माॅनिटरिंग करने एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. मजदूरों का भुगतान नियमित रूप करने का निर्देश दिया. साथ महिला मजदूरों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर लगाने का निर्देश दिया. मौके पर कनीय अभियंता आनंद मेहता, बादशाह अली, अजीत कुमार, पंचायत सचिव भुवनेश्वर यादव, नागेंद्र दास, राजेश कुमार, जैनूल अंसारी, बबीता राय, रोजगार सेवक सुनील मुर्मू, रामचंद्र पंडित, अमित कुमार, बिरेंद्र मिश्रा, उदय शंकर पांडेय, झुपर मरांडी, केवल प्रसाद, गणेश हांसदा आदि मौजूद थे. हाइलाट्स : बीपीओ ने की मनरेगा समीक्षात्मक बैठक

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola