29वें दिन भी आस्था का सैलाब: ‘बोल बम' के जयघोष से गूंजा बाबाधाम
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में 29वें दिन भी आस्था का सैलाब जारी. लाखों भक्तों ने किया जलार्पण.
देवघर. राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 29वें दिन गुरुवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट अहले सुबह 4:29 बजे खुला. पट खुलते ही बाबा पर जलार्पण का सिलसिला शुरू हो गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन और जलार्पण के लिए पहुंचे.
आपके शहर में
डीसी-एसपी समेत वरीय अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम जलार्पण व्यवस्था को लेकर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार और नगर आयुक्त सुलोचना मीणा भी मंदिर परिसर से लेकर मेला क्षेत्र तक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं.
28वें दिन 1.42 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
श्रावणी मेले के 28वें दिन बाबा मंदिर में कुल 1,42,844 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया. इनमें 3,439 श्रद्धालुओं ने शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से बाबा पर जल चढ़ाया. वहीं, 38,152 श्रद्धालुओं ने बाह्य अर्घा और 1,01,253 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अर्घा से जलार्पण किया.
अंतिम दिनों में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
मेले के अंतिम दौर में भी बाबा बैद्यनाथ के दरबार में आस्था का सैलाब जारी है. देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कांवरिये और श्रद्धालु बाबा पर जलार्पण कर मनोकामना पूरी होने की कामना कर रहे हैं. प्रशासन की ओर से भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए