ePaper

अंबाला के लिए रांची से कल रात 10:45 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, जल्दी बुक करा लें सीट

Updated at : 01 Oct 2025 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Railways News Good News For Railway Passengers Ranchi Ambala Special Train

रांची से अंबाला के लिए चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन.

Indian Railways News: रांची से पंजाब के अंबाला जाने वाले रेल यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है. यह ट्रेन गुरुवार 2 अक्टूबर की रात 10:45 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी और शनिवार को सुबह 4:45 बजे अंबाला स्टेशन पहुंचा देगी. ट्रेन का रूट, टाइम-टेबल और शेड्यूल यहां देख लें.

विज्ञापन

Indian Railways News: अगर आपको भी पंजाब की तरफ जाना है, तो जल्दी कीजिए. ट्रेन की टिकट अभी बुक करा लीजिए, क्योंकि झारखंड की राजधानी रांची से पंजाब के अंबाला के लिए 2 अक्टूबर 2025 की रात 10:45 बजे एक स्पेशल ट्रेन खुलने वाली है. पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए, भारतीय रेलवे ने अंबाला के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन आपको शनिवार सुबह 04:45 बजे अंबाला पहुंचा देगी.

2 अक्टूबर को रांची से प्रस्थान करेगी रांची-अंबाला ट्रेन

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा है कि ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेल मंत्रालय ने सुनिश्चित किया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए रांची-अंबाला के बीच वन-वे (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन चलायी जाये. उन्होंने बताया कि 08107 रांची-अंबाला वन वे (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन गुरुवार दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को रांची से प्रस्थान करेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेन का टाइम-टेबल

  • रांची से प्रस्थान 22:45 बजे
  • मुरी आगमन 23:45 बजे
  • मुरी से प्रस्थान 23:47 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:05 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी से प्रस्थान 01:10 बजे
  • गोमो आगमन 02:25 बजे
  • गोमो से प्रस्थान 02:30 बजे
  • कोडरमा आगमन 03:35 बजे
  • कोडरमा से प्रस्थान 03:37 बजे
  • गया आगमन 06:00 बजे
  • गया से प्रस्थान 06:10 बजे
  • सासाराम आगमन 08:50 बजे
  • सासाराम से प्रस्थान 08:52 बजे
  • दीनदयाल उपाध्याय आगमन 10:55 बजे
  • दीनदयाल उपाध्याय से प्रस्थान 11:05 बजे
  • प्रयागराज आगमन 13:50 बजे
  • प्रयागराज से प्रस्थान 13:55 बजे
  • लखनऊ आगमन 18:20 बजे
  • लखनऊ से प्रस्थान 18:25 बजे
  • बरेली आगमन 21:00 बजे
  • बरेली से प्रस्थान 21:05 बजे
  • मुरादाबाद आगमन 22:45 बजे
  • मुरादाबाद से प्रस्थान 22:50 बजे
  • अंबाला आगमन शनिवार 04:45 बजे

Indian Railways News: 21 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

इस ट्रेन में एसएलआरडी के 2 कोच, सामान्य श्रेणी के 6 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 12 कोच एवं वातानुकूलित 3- टियर का 1 कोच कुल 21 कोच होंगे.

इसे भी पढ़ें

रांची से उत्तर प्रदेश के इस शहर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, डेट, टाइम-टेबल, शेड्यूल यहां देखें

सारंडा के जंगल में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवान को सांप ने काटा, मौत

सारंडा अभ्यारण्य का जोरदार विरोध, ग्रामीणों ने मंत्रियों से कहा- अधिकार की गारंटी नहीं, तो तीर चलेगा

Mahatma Gandhi Jayanti: झारखंड और आदिवासियों से बहुत प्रभावित थे महात्मा गांधी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola