Good News: रांची से दिल्ली और हैदराबाद के लिए फेस्टिवल फ्लाइट 11 और 15 अक्टूबर से

Updated:
विज्ञापन

रांची एयरपोर्ट से शुरू होगी हैदराबाद और दिल्ली के लिए विशेष विमान सेवा.

Good News Flight for Hyderabad and Delhi Soon: विमान संख्या 6ई523 (रांची-हैदराबाद) दोपहर 12:50 बजे रांची से उड़ान भरेगी और 1:45 घंटे में हैदराबाद पहुंचेगी. यह विमान 15 से 25 अक्तूबर तक संचालित किया जायेगा. विमान में सीटों की बुकिंग शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को किराया 6995 रुपये था.

विज्ञापन

Good News: इंडिगो एयरलाइंस रांची से दिल्ली और रांची से हैदराबाद के लिए दो फेस्टिवल फ्लाइट का संचालन करेगा. जानकारी के अनुसार, पहली फ्लाइट रांची से दिल्ली और दूसरी फ्लाइट रांची से हैदराबाद के लिए होगा. रांची से दिल्ली के लिए फ्लाइट 11 से 25 अक्तूबर तक उड़ान भरेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Good News: 2 घंटे से भी कम समय में पहुंच जायेंगे दिल्ली

विमान संख्या 6ई5062 (रांची-दिल्ली) सुबह 11:35 बजे रांची से उड़ान भरेगा और एक घंटा 55 मिनट में दिल्ली पहुंचेगा. विमान में सीटों की बुकिंग शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को किराया 5702 रुपये था. मालूम हो कि रांची से वर्तमान में सात फ्लाइटें प्रतिदिन रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरती हैं.

12:50 बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा विमान

वहीं, विमान संख्या 6ई523 (रांची-हैदराबाद) दोपहर 12:50 बजे रांची से उड़ान भरेगी और 1:45 घंटे में हैदराबाद पहुंचेगी. यह विमान 15 से 25 अक्तूबर तक संचालित किया जायेगा. विमान में सीटों की बुकिंग शुरू कर दी गयी है. मंगलवार को किराया 6995 रुपये था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दिवाली की वजह से दिल्ली, हैदराबाद के लिए 2 विमान

मालूम हो कि रांची से वर्तमान में दो फ्लाइटें प्रतिदिन रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरती हैं. इधर, इंडिगो के अधिकारी ने बताया कि दीपावली में काफी संख्या में लोग दिल्ली व हैदराबाद से रांची आते-जाते हैं. इसी को देखते हुए दो विमानों का संचालन शुरू किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

निषेधाज्ञा के बावजूद दिशोम बैसी की बैठक, बिहार, बंगाल और ओडिशा से आये मांझी हड़ाम, नायकी, गोड़ैत व धर्मगुरु

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में कुल 2,55,823 मतदाता, पिछले चुनाव से 4,456 अधिक

फिर सक्रिय होगा मानसून, 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

विशाखापत्तनम के बाद अब गुजरात में फंसे 13 प्रवासी श्रमिक, वापसी के प्रयास में जुटी झारखंड सरकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola