फिर सक्रिय होगा मानसून, 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

मौसम केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल.

Jharkhand Weather Alert: एक दिन बाद झारखंड में मौसम करवट लेने वाला है. 1 अक्टूबर को मानसून फिर से सक्रिय होगा, जिसकी वजह से झारखंड में कई जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है. 2 और 3 अक्टूबर 2025 को झारखंड के कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल ने बताया है कि अगले 5 दिन झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert: पिछले 24 घंटे के दौरान कमजोर रहा मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के पास स्थित मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल ने यह जानकारी दी है. उन्होंने यह भी बताया है कि अगले 5 दिन तक झारखंड का मौसम कैसा रहने वाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

30 को अंडमान सागर में बनेगा अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल ने कहा है कि 30 सितंबर को उत्तरी अंडमान सागर में एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से 1 अक्टूबर 2025 को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसका असर झारखंड पर भी देखने को मिलेगा.

2-3 अक्टूबर को कुछ जिलों में होगी भारी वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसमी प्रणाली के प्रभाव से 2 और 3 अक्टूबर को झारखंड राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की भी संभावना है. उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि वे इन दो दिनों में आवश्यक सावधानी बरतें. सतर्क रहें, क्यों तेज हवाएं भी चल सकतीं हैं.

1 अक्टूबर को गर्जन के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 30 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात होने की संभावना है. हवा की अधिकतम गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. 1 अक्टूबर को कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवाएं चलेंगी. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Weather Alert: 2 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना

अगले दिन यानी 2 अक्टूबर को झारखंड के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है. इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

  • देवघर
  • दुमका
  • गिरिडीह
  • गोड्डा
  • जामताड़ा
  • पाकुड़
  • साहिबगंज
  • धनबाद
  • बोकारो

3 अक्टूबर को इन जिलों में होगी भारी वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 3 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती उत्तर-मध्य झारखंड में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज हवाओं और गर्जन के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर के बीच रह सकती है. निम्न जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

  • देवघर
  • दुमका
  • गिरिडीह
  • गोड्डा
  • जामताड़ा
  • पाकुड़
  • साहिबगंज

4 को उत्तर-पूर्वी और उत्तर-मध्य भागों में भारी वर्षा संभव

सतीश चंद्र मंडल ने बताया कि 4 अक्टूबर को झारखंड के उत्तर-पूर्वी एवं निकटवर्ती उत्तर-मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि होगी और उसके बाद 3 दिन में इसमें 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है.

झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान पाकुड़ में

मौसम विभाग ने बताया कि है कि पिछले 24 घंटे के दौरान पाकुड़ में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो राज्य में सर्वाधिक था. लातेहार में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.

अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव का अनुमान

मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि अगले 2 दिन के दौरान झारखंड में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.

24 घंटे में 84 फीसदी कम बरसा मानसून

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में 0.8 मिलीमीटर ही वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 5.0 मिलीमीटर से 84 फीसदी कम है. हालांकि, झारखंड में अब तक मानसून 18 फीसदी अधिक बरसा है. 1 जून से 29 सितंबर तक 1018.3 मिलीमीटर वर्षा की जगह 1199.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

24 घंटे में झारखंड में कहां-कितनी वर्षा हुई

वर्षा केंद्रवर्षापात
घाटशिला16.6 मिलीमीटर
डुमरी ब्लॉक15.6 मिलीमीटर
गुमला9.1 मिलीमीटर
सिमडेगा8.0 मिलीमीटर
जमशेदपुर एयरपोर्ट4.9 मिलीमीटर
जमशेदपुर4.8 मिलीमीटर
गारू4.0 मिलीमीटर
गुड़ाबांधा3.4 मिलीमीटर
डाल्टेनगंज2.0 मिलीमीटर
रांची एयरपोर्ट1.0 मिलीमीटर
बानो सिमडेगा केवीके0.5 मिलीमीटर
पंचेत0.4 मिलीमीटर
झारखंड0.8 मिलीमीटर
Source : IMD, Mausam Kendra Ranchi

इसे भी पढ़ें

घाटशिला उपचुनाव 2025 के लिए वोटर लिस्ट जारी, 27 दिन में जुड़े 4,456 नये मतदाता, बोले के रवि कुमार

हजारीबाग में चाकू से हमला कर भाभी को मार डाला, 2 भतीजों को किया गंभीर रूप से घायल

झारखंड में कमजोर रहा मानसून, 24 घंटे में हुई मात्र 0.8 मिमी वर्षा

निषेधाज्ञा के बावजूद दिशोम बैसी की बैठक, बिहार, बंगाल और ओडिशा से आये मांझी हड़ाम, नायकी, गोड़ैत व धर्मगुरु

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola