अलाव तापने में झुलसी महिला, मौत
Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 17 Feb 2026 7:52 PM
सारठ थाना क्षेत्र के ढोडोडुमर गांव की घटना
सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोडोडुमर गांव में आग से झुलसने से विवाहित देवंती देवी (19 वर्ष) की मंगलवार को मौत हो गयी. घटना के संबंध में मृतका के ससुर गोवर्धन मिर्धा ने बताया गया कि सोमवार की सुबह पुत्रवधू देवंती देवी आग जलाकर ताप रही थी. इसी क्रम में आग कपड़ा में पकड़ लिया, जिससे बचने के लिए वह चिल्लाते हुए दौड़कर आंगन में आयी. उस घर में केवल महिला का दिव्यांग पति गौतम मिर्धा था, इसलिए आग समय पर बुझाया नहीं जा सका. हो-हल्ला सुनकर ग्रामीण जमा हुए, तब तक महिला का पूरा शरीर झुलस चुका था. आनन-फानन में परिजन उसे उठाकर सारठ सीएचसी ले गया. जहां चिकित्सक ने देखते ही देवघर रेफर कर दिया. परिजनों के द्वारा इलाज के लिए देवघर ले जाया गया. वहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने इलाज कर महिला को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी. परिजनों के द्वारा बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाने की व्यवस्था की जा रही थी. इसी दौरान महिला की मौत हो गयी, जिसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे. सूचना पाकर सारठ थाना पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. मामले की जांच में जुटी है. बताया गया कि महिला की शादी बीते अक्तूबर माह में हुई थी एवं उसका पति गौतम मिर्धा मानसिक व शारीरिक रूप से नि:शक्त है. बताया गया कि पूर्व में भी गौतम की एक शादी हुई थी, उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है. हाइलार्ट्स : सारठ थाना क्षेत्र के ढोडोडुमर गांव की घटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










