ए भाई आज-कल बीमार नहीं पड़ना है, दशहरा पर बंद रहेगा रिम्स का ओपीडी, सदर में ही होगा इलाज

रिम्स का ओपीडी कल बंद रहेगा.
RIMS OPD Closed on Dussehra: राजधानी रांची और आसपास के लोग कोशिश करें कि आज और कल बीमार न पड़ें. दुर्घटनाओं से भी बचें, क्योंकि रांची के रिम्स में गुरुवार 2 अक्टूबर को इलाज कराना मुश्किल होगा. रिम्स का ओपीडी 2 अक्टूबर को बंद रहेगा. सिर्फ इमरजेंसी में लोगों का इलाज होगा. वार्ड में जूनियर डॉक्टर रहेंगे. हालांकि, सदर अस्पताल में ओपीडी चालू रहेगा और लोगों का इलाज वहां होगा.
RIMS OPD Closed on Dussehra: विजयादशमी के दिन 2 अक्टूबर को रिम्स का ओपीडी बंद रहेगा. हालांकि, छुट्टी के बाद भी अस्पताल में भर्ती मरीजों को सीनियर डॉक्टर सुबह में परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे. जूनियर डॉक्टर वार्ड में मौजूद रहेंगे. इससे रिम्स पहुंचने वाले मरीजों को इमरजेंसी में ही परामर्श लेना पड़ेगा. 1 अक्तूबर को रिम्स का ओपीडी सामान्य रूप से खुला रहा. उधर, विजयादशमी के दिन सदर अस्पताल का ओपीडी चालू रहेगा.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
RIMS OPD Closed on Dussehra: सदर अस्पताल में ओपीडी के साथ इमरजेंसी सेवा भी
सदर अस्पताल में ओपीडी के साथ-साथ इमरजेंसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी. मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देने के साथ फार्मेसी भी खुलेगी, जिससे अस्पताल में उपलब्ध दवा मिल सकेंगी. वहीं, राजधानी के निजी अस्पतालों और डॉक्टरों के क्लिनिक में दशहरा के दिन इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. अधिकांश डॉक्टरों की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, कुछ बड़े अस्पतालों में सुबह का ओपीडी चालू रहेगा. मरीजों को डॉक्टरों का परामर्श मिल जायेगा.
इसे भी पढ़ें
सारंडा के जंगल में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान कोबरा 209 बटालियन के जवान को सांप ने काटा, मौत
सारंडा अभ्यारण्य का जोरदार विरोध, ग्रामीणों ने मंत्रियों से कहा- अधिकार की गारंटी नहीं, तो तीर चलेगा
Mahatma Gandhi Jayanti: झारखंड और आदिवासियों से बहुत प्रभावित थे महात्मा गांधी
Good News: रांची से दिल्ली और हैदराबाद के लिए फेस्टिवल फ्लाइट 11 और 15 अक्टूबर से
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




