Jharkhand Weather: 25 अगस्त को झारखंड के 4 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड के चतरा जिले में भारी बारिश के बीच बह गया पिकअप ट्रक.
Jharkhand Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने झारखंड के 4 जिलों में सोमवार को भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है. येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों में 70 से 110 मिलीमीटर के बीच वर्षा होगी. कहीं-कहीं आंधी-तूफान के साथ वर्षा और वज्रपात होने की भी संभावना है. यहां देखें, किन-किन जिलों में आज के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
Table of Contents
Jharkhand Aaj Ka Mausam: सोमवार 25 अगस्त को झारखंड के 4 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश होगी. कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वर्षा-वज्रपात की भी आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.
खूंटी, गुमला, सिमडेगा, प सिंहभूम में भारी वर्षा का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि झारखंड के 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंभूम में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी. इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन 4 जिलों में कहीं-कहीं 70 से 110 मिलीमीटर के बीच वर्षा होने की संभावनवा है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें.
झारखंड में 24 घंटे में सामान्य से 246 फीसदी अधिक वर्षा
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सक्रिय रहा. 6.2 मिलीमीटर वर्षा की जगह 21.5 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो झारखंड में आमतौर पर मानसून के सीजन में 23-24 अगस्त को होने वाली सामान्य वर्षा से 246 प्रतिशत अधिक है. सबसे ज्यादा वर्षा पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर में हुई. यहां 85 मिलीमीटर वर्षा हुई. जगरनाथपुर में 67 मिमी वर्षा रिकॉर्ड किया गया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Aaj Ka Mausam: कहां-कितनी हुई वर्षा
- आनंदपुर में 85 मिलीमीटर
- जगरनाथपुर में 67 मिलीमीटर
- कुरडेग में 64.6 मिलीमीटर
- बुढ़मू में 57.8 मिलीमीटर
- हाटगम्हरिया में 52.6 मिलीमीटर
- बीएयू कांके में 50.4 मिलीमीटर
- सिमडेगा में 47.2 मिलीमीटर
- रामगढ़ में 46.6 मिलीमीटर
- आईसीएआर नामकुम में 46.4 मिलीमीटर
- तोरपा में 46.4 मिलीमीटर
- सोनुवा में 45 मिलीमीटर
- तेनुघाट में 43.8 मिलीमीटर
- बड़कागांव में 42 मिलीमीटर
- कुमारडुंगी में 39.8 मिलीमीटर
- तिलैया डीवीसी में 39.5 मिलीमीटर
- बानो सिमडेगा केवीके में 38.5 मिलीमीटर
- मांडू डीवीसी में 37.1 मिलीमीटर
सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में, न्यूनतम रांची में
अगर बात झारखंड के तापमान की करें, तो सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.5 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस नामकुम में रहा. मौसम विभाग ने बताया है कि 25 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में फिर से लो प्रेशर एरिया बन रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में देखा जायेगा. झारखंड में 29 अगस्त तक वर्षा होती रहेगी.
इसे भी पढ़ें : RIMS-2: ‘हल जोतो, रोपा रोपो’ से पहले चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट, कांग्रेस बोली- अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं
झारखंड में अब तक हो चुकी है 991.9 मिमी वर्षा
अब बात मानसून सीजन में हुई अब तक की वर्षा की. झारखंड में इस बार सामान्य से अधिक बरस चुका है मानसून. पूरे झारखंड में 991.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 745.5 मिलीमीटर से 33 प्रतिशत अधिक है. आधा दर्जन से अधिक जिलों में 1000 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी है.
रांची में आज भी कई बार होगी बारिश, तापमान बढ़ेगा
राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो मौसम विभाग ने कहा है कि सामान्यत: आसमान में बादल छाये रहेंगे. दो या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्धि होने की उम्मीद है. यह 27 डग्री सेंटीग्रेड पहुंच सकता है, जो एक दिन पहले 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा था. न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें
Good News: झारखंड में लगेगी बीएमडब्ल्यू की फैक्टरी, 803 करोड़ रुपए निवेश करेगी कंपनी
Monsoon 2025: झारखंड में कब तक होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया वेदर अपडेट
कंधे पर हल और बैल के साथ रिम्स-2 के खिलाफ आंदोलन में कूदे देवेंद्र महतो, खेत जोता
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




